[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Karwa Chauth 2025: टीवी की ग्लैमरस बहुओं ने मनाया करवा चौथ, देखें भारती सिंह, हिना खान और अंकिता लोखंडे का ट्रेडिशनल लुक

Karwa Chauth 2025: टीवी की ग्लैमरस बहुओं ने मनाया करवा चौथ, देखें भारती सिंह, हिना खान और अंकिता लोखंडे का ट्रेडिशनल लुक

0
Karwa Chauth 2025: टीवी की ग्लैमरस बहुओं ने मनाया करवा चौथ, देखें भारती सिंह, हिना खान और अंकिता लोखंडे का ट्रेडिशनल लुक
TV Celebs Karwa Chauth 2025 Looks

Karwa Chauth 2025: साल 2025 का करवा चौथ छोटे पर्दे की दुनिया के लिए बेहद खास रहा. इस पावन अवसर पर टेलीविजन जगत की कई मशहूर जोड़ियों ने व्रत रखकर अपने रिश्तों की गहराई को सेलिब्रेट किया. कुछ के लिए यह पहला करवा चौथ था, तो कुछ के लिए वर्षों की परंपरा को निभाने का भावुक मौका. सोशल मीडिया पर इन सितारों की तस्वीरें और वीडियो छाए रहे. आइए जानें किस टीवी कपल ने कैसे मनाया अपना करवा चौथ.

हिना खान और रॉकी जायसवाल का पहला करवा चौथ

Image 136
Karwa chauth 2025: टीवी की ग्लैमरस बहुओं ने मनाया करवा चौथ, देखें भारती सिंह, हिना खान और अंकिता लोखंडे का ट्रेडिशनल लुक 4

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने पति रॉकी जायसवाल के साथ अपना पहला करवा चौथ मनाया. शादी के बाद इस खास दिन को लेकर हिना ने खास तैयारियां कीं. उन्होंने मेहंदी लगवाते हुए खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. पारंपरिक लुक में उनकी तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया.

भारती सिंह और हर्ष का पारंपरिक अंदाज

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ करवा चौथ मनाया. हाल ही में अपने दूसरे बच्चे की खबर साझा करने के बाद यह त्योहार उनके लिए और भी खास बन गया. भारती ने लाल रंग की साड़ी में बेहद ट्रेडिशनल लुक अपनाया और मेहंदी रचाए हाथों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रोमांटिक सेलिब्रेशन

Image 135
Karwa chauth 2025: टीवी की ग्लैमरस बहुओं ने मनाया करवा चौथ, देखें भारती सिंह, हिना खान और अंकिता लोखंडे का ट्रेडिशनल लुक 5

‘पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ करवा चौथ को बेहद पारंपरिक और रोमांटिक अंदाज में मनाया. लाल साड़ी और सजे-धजे अंदाज में अंकिता का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस जोड़ी ने साथ में तस्वीरें पोस्ट कर सभी को शुभकामनाएं दीं.

सुरभि चंदना का पहला करवा चौथ बना यादगार

सुरभि चंदना और उनके पति करण शर्मा ने शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाया. सुरभि ने अपने घर को पारंपरिक तरीके से सजाया और मेहंदी रचाते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कीं. उन्होंने पति के लिए प्यार भरे मैसेज भी पोस्ट किए, जिन्हें खूब सराहा गया.

सारा खान और कृष पाठक ने साझा किए प्यार भरे पल

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी टीवी अभिनेत्री सारा खान और उनके पति कृष पाठक ने भी इस त्योहार को खास अंदाज़ में मनाया। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हर दुआ में बस वही शामिल है.” उनकी तस्वीरों ने फैंस को भावुक कर दिया.

देबिना और गुरमीत की जोड़ी ने फिर लूटा दिल

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने भी इस वर्ष करवा चौथ को पारंपरिक अंदाज में सेलिब्रेट किया. देबिना ने लाल साड़ी पहनकर ट्रेडिशनल लुक अपनाया और सोशल मीडिया पर सभी को शुभकामनाएं दीं. उनका लुक और कपल केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई.

Previous article सीएम आवास के पास एयरगन लेकर घूम रहे शिक्षक को पकड़ा
Next article फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना पर बीडीओ ने जांच के दिए निर्देश
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel