[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Tum Dena Saath Mera: नई नौकरी, नई मुश्किलें, ऑफिस के पहले दिन ही इरा ने अपराजिता को बनाया निशाना

Tum Dena Saath Mera: नई नौकरी, नई मुश्किलें, ऑफिस के पहले दिन ही इरा ने अपराजिता को बनाया निशाना

0
Tum Dena Saath Mera: नई नौकरी, नई मुश्किलें, ऑफिस के पहले दिन ही इरा ने अपराजिता को बनाया निशाना
तुम देना साथ मेरा की अपराजिता, फोटो- इंस्टाग्राम

Tum Dena Saath Mera: सीरियल ‘तुम देना साथ मेरा’ की शुरुआत रक्षित और सुधा की बातचीत से होती है. सुधा, अपराजिता को मनाने की बात कहती है. रक्षित कहता है कि अपराजिता उससे प्यार नहीं करती और वह उसके फैसले को स्वीकार कर चुका है. दूसरी तरफ मालती रात भर सो नहीं पाती. वह रामगोपाल से अपनी चिंता साझा करती है. मालती को डर है कि आने वाले समय में जब अविनाश और आराध्या अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएंगे, तब अपराजिता अकेली रह जाएगी. यह बात अपराजिता भी सुन लेती है.

अपराजिता के खिलाफ कुछ नहीं सुनेगा रक्षित

अगली सुबह मालती, अपराजिता को दही-चीनी खिलाकर नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देती है. दूसरी तरफ रक्षित खुद से लड़ता दिखाई देता है. उसे एहसास है कि अब उसे रोज अपराजिता का सामना करना पड़ेगा. हालांकि घर के कुछ लोग अपराजिता पर रक्षित का फायदा उठाने का आरोप लगाते हैं, तब रक्षित उसके पक्ष में खड़ा हो जाता है. वह कहता है कि अपराजिता ने कभी दोस्ती की सीमा पार नहीं की और उसने जो भी फैसला लिया, वह उसका सम्मान करता है. इस बीच ललित की मां अपने बेटे को फटकार लगाती है. वह चाहती है कि किसी भी तरह अपराजिता को वापस घर लाया जाए. ललित बताता है कि अब पूरा परिवार अपराजिता के साथ खड़ा है.

ऑफिस में पहले दिन ही शुरू हुई नई चुनौती

नई नौकरी के पहले दिन अपराजिता ऑफिस पहुंचती है. इरा, अपराजिता को देखते ही नाराज हो जाती है और उसके देर से आने पर उसे डांटती है. मिस्टर दुबे उसे उसकी नई डेस्क दिखाते हैं और आईडी कार्ड देते हैं. वहीं रक्षित जानबूझकर उससे दूरी बनाए रखता है. अपराजिता उससे बात करने की कोशिश करती है, लेकिन वह नजरअंदाज कर देता है. दूसरी तरफ इरा फैसला करती है कि वह ऑफिस में अपराजिता का सफर आसान नहीं होने देगी.

यह भी पढ़ें- Tum Dena Saath Mera: रक्षित ने सजाये थे शादी के सपने, अपराजिता के फैसले ने कर दिये चकनाचूर

Previous article लखीसराय के कुंदर गांव में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग उठायी
Next article दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel