[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Tu Yaa Main OTT Release: 20 फीट गहरे पूल में फंसे मारुति और अवनी, अचानक हुई मगरमच्छ की एंट्री, फिर क्या हुआ? जानें पूरी कहानी इस दिन

Tu Yaa Main OTT Release: 20 फीट गहरे पूल में फंसे मारुति और अवनी, अचानक हुई मगरमच्छ की एंट्री, फिर क्या हुआ? जानें पूरी कहानी इस दिन

0
Tu Yaa Main OTT Release: 20 फीट गहरे पूल में फंसे मारुति और अवनी, अचानक हुई मगरमच्छ की एंट्री, फिर क्या हुआ? जानें पूरी कहानी इस दिन
तू या मैं OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Tu Yaa Main OTT Release: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म में प्यार और डर दोनों एक साथ दिखते हैं, जिससे कहानी मजेदार और रोमांचक बनती है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह बहुत बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन अब इसे घर बैठे OTT प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है. आइए जानते हैं, यह फिल्म कहां स्ट्रीम होगी और क्यों इसे देखना चाहिए.

OTT पर कब और कहां देखें?

फिल्म अब Netflix पर 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी. भारत में इसे रात 12 बजे (मिडनाइट) से देखा जा सकता है. Netflix का सब्सक्रिप्शन होने पर इसे मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर आसानी से देखा जा सकता है.

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी दो लोगों मारुति (Adarsh Gourav) और अवनी (Shanaya Kapoor) के इर्द‑गिर्द घूमती है. मारुति एक स्ट्रगल कर रहा रैपर है और अवनी अमीर सोशलाइट (समाज की जानी-मानी हस्ती). दोनों एक एडवेंचर ट्रिप पर जाते हैं, लेकिन अचानक 20 फीट गहरे खाली स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं. वहां एक खतरनाक मगरमच्छ भी होता है. अब उन्हें अपनी जान बचानी है और इस डर वाले हालात में रोमांस भी निभाना है.

फिल्म क्यों खास है?

यह फिल्म रोमांस और थ्रिल दोनों एक साथ दिखाती है. कहानी बहुत यूनिक है क्योंकि इसमें लड़का, लड़की और एक जानवर एक ही जगह फंसते हैं. फिल्म को थाई हॉरर फिल्म ‘द पूल’ से इंस्पायर किया गया है.

बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस कैसा रहा?

Tu Ya Main Sacnilk Report
Tu ya main sacnilk report

फिल्म को लोगों ने पसंद किया, लेकिन यह ज्यादा कमाई नहीं कर पाई. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इसने लगभग ₹7.31 करोड़ की कमाई की.

स्टार कास्ट और टीम

इस फिल्म को बिजॉय नांबियार ने डायरेक्ट और आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है. वहीं, मुख्य कलाकारों में शनाया कपूर, आदर्श गौरव, पारुल गुलाटी और मोना सिंह जैसे एक्टर्स शामिल हैं.

फिल्म देखनी चाहिए या नहीं?

अगर आपको थ्रिलर फिल्म, डर और रोमांस एक साथ देखना पसंद है, तो ‘तू या मैं’ एकदम सही ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का First Look हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में मृणाल को बाहों में भरते दिखे वरुण धवन

Previous article होर्मुज स्ट्रेट में ईरान का माइन वॉर? क्या IRGC ने बिछा रखी है बारूदी सुरंगें
Next article पतरातू में आफत बने हाई वोल्टेज तार, पेड़ों की डालियों में उलझने से बिजली सप्लाई बाधित
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel