[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment बॉक्स ऑफिस पर शेर बनी ‘करुप्पु’, 13 दिनों में कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर शेर बनी ‘करुप्पु’, 13 दिनों में कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई

0
बॉक्स ऑफिस पर शेर बनी ‘करुप्पु’, 13 दिनों में कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई
Karuppu Box Office Collection Day 13

Karuppu Box Office Collection Day 13: साउथ सुपरस्टार Suriya और Trisha Krishnan स्टारर Karuppu इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक्शन, इमोशन और दमदार कहानी से सजी इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी शानदार कमाई की थी. हालांकि अब वीकडेज में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है, लेकिन इसके बावजूद ‘करुप्पु’ थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई है.

13वें दिन कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

Sacnilk के ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अपने 13वें दिन भी देशभर के कई सिनेमाघरों में चल रही है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 13वें दिन सुबह तक करीब 0.04 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है. हालांकि दिनभर के आंकड़े आने के बाद इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है.

Image 383
बॉक्स ऑफिस पर शेर बनी ‘करुप्पु’, 13 दिनों में कर डाली रिकॉर्डतोड़ कमाई 3

फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो ‘करुप्पु’ अब तक भारत में लगभग 159.24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन करीब 184.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

सूर्या की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस बनी ताकत

फिल्म की सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण सूर्या की जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस और उनकी दमदार एक्टिंग को माना जा रहा है. दर्शकों को उनका एक्शन अवतार काफी पसंद आ रहा है. वहीं त्रिशा कृष्णन ने भी अपने किरदार से लोगों का दिल जीता है.

फिल्म की कहानी, बैकग्राउंड म्यूजिक और इमोशनल सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है. यही वजह है कि रिलीज के करीब दो हफ्ते बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है.

दूसरे वीकेंड में मिला बड़ा फायदा

करुप्पु’ को दूसरे वीकेंड का भी अच्छा फायदा मिला था. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म ने शनिवार और रविवार को शानदार कमाई की. अब मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखेगी.

यह भी पढ़ें: रिलीज के 6 दिन बाद भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज बरकरार, दुनियाभर में हो रही ताबड़तोड़ कमाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel