[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Tripti Dimri: नेशनल क्रश से लेकर बैक-टू-बैक फिल्में , तो आखिर क्यों #BoycottTripti कर रहा है ट्रेंड 

Tripti Dimri: नेशनल क्रश से लेकर बैक-टू-बैक फिल्में , तो आखिर क्यों #BoycottTripti कर रहा है ट्रेंड 

0
Tripti Dimri: नेशनल क्रश से लेकर बैक-टू-बैक फिल्में , तो आखिर क्यों #BoycottTripti कर रहा है ट्रेंड 
Tripti dimri

Tripti Dimri: एक समय पर एनिमल फिल्म के बाद नेशनल क्रश मानी जा चुकीं त्रिप्ती डिमरी अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्में नहीं, बल्कि उनके एक इवेंट को आखिरी पल में रद्द करना है. बेशक, त्रिप्ती आजकल बैक-टू-बैक फिल्में कर रही हैं, फिर भी सोशल मीडिया पर #BoycottTriptii ट्रेंड कर रहा है.

FICCI FLO इवेंट और विवाद का जन्म

दरअसल, त्रिप्ती डिमरी को जयपुर में आज FICCI FLO इवेंट में शामिल होना था. इस इवेंट को खास तौर पर महिला उद्यमियों ने ऑर्गनाइज किया था, और त्रिप्ती को इस कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया गया था. लेकिन कुछ कारणों से त्रिप्ती ने लास्ट मोमेंट पर इसको कैंसिल कर दिया, इसकी वजह से महिला उद्यमी और ऑर्गनाइजर बेहद निराश और नाराज हो गए.

वायरल वीडियो में क्या है

एक वीडियो जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें कुछ महिलाएं त्रिप्ती की पर नाराजगी जाहिर कर रही हैं. उनके शब्दों में, हमने लाखों रुपये खर्च कर इस इवेंट का आयोजन किया, और त्रिप्ती ने आखिरी मिनट पर अपना इवेंट कैंसल कर दिया. हम अब उसे बायकॉट करेंगे.

पांच लाख का सौदा और जनता की नाराजगी

खबरें हैं कि त्रिप्ती के टीम ने इस इवेंट के लिए 5 लाख रुपये की डील की थी, जिसके तहत वह FICCI FLO के इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली थीं. लेकिन आखिरी वक्त पर आने में असमर्थता जताते हुए उन्होंने अपना इवेंट कैंसल कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोग निराश हो गए.

Tripti Dimri
Tripti dimri

यहां तक कि कुछ लोगों का कहना है कि त्रिप्ती इतनी बड़ी सेलिब्रिटी भी नहीं हैं कि उनका नाम सबको पता हो. सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं, जिसमें कुछ लोग उनका बचाव कर रहे हैं और कह रहे हैं,  जरूर कुछ जरूरी कारण होगा… समझने की कोशिश करो. 

नेशनल क्रश से बायकॉट तक का सफर

त्रिप्ती डिमरी को पिछले साल ‘एनिमल’ फिल्म के बाद से नेशनल क्रश का टैग मिला था. उनकी दमदार परफॉरमेंस और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें फैंस के दिलों में एक खास जगह दी. इसके बाद उन्होंने ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया, जिससे वह लगातार चर्चा में बनी हुई थीं.

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो  में वह राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में एक नवविवाहित जोड़े की कहानी दिखाई जाएगी, जिनका पर्सनल वीडियो चोरी हो जाता है और फिर यह कैसे उनके रिश्ते पर असर डालता है, इस पर फिल्म का प्लॉट आधारित है. 

क्या वापस उभर पाएंगी त्रिप्ती?

फैंस और आलोचक इस वक्त त्रिप्ती के प्रति मिले-जुले विचार रख रहे हैं. जहां कुछ लोग उन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी प्रोफेशनलिज़्म पर सवाल उठा रहे हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह विवाद उनके करियर पर असर डालेगा या वह इस संकट से उबर कर फिर से अपने काम पर फोकस करेंगी. 

Also read:विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो की पहली पसंद नहीं थी तृप्ति, 4 अभिनेत्रियों को ऑफर हुई थी फिल्म

Also read:आलिया-वेदांग और राजकुमार-तृप्ति की मुश्किलें बढ़ाने आ रही हैं कन्नड़ सिनेमा की 150 करोड़ की एक्शन फिल्म

Also read:हॉलीवुड में एंट्री मारने को तैयार बैड न्यूज की स्टार त्रिप्ती डिमरी, जानें उनके बड़े प्लान्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel