[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘टॉक्सिक’ का टीजर आया सामने, नेक्स्ट लेवल एक्शन और यश की दमदार एंट्री ने फैंस को किया हैरान

‘टॉक्सिक’ का टीजर आया सामने, नेक्स्ट लेवल एक्शन और यश की दमदार एंट्री ने फैंस को किया हैरान

0
‘टॉक्सिक’ का टीजर आया सामने, नेक्स्ट लेवल एक्शन और यश की दमदार एंट्री ने फैंस को किया हैरान
Toxic Teaser Out

Toxic Teaser Out: बॉलीवुड फैंस के लिए ‘केजीएफ’ स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का पहला टीजर आज रिलीज हो गया है. फिल्म का पहला लुक और अब टीजर सामने आने के बाद फैंस की उम्मीदों पर पूरा खरा उतरता दिखा. एक्शन और थ्रिल से भरपूर यह टीजर फिल्म की दुनिया से पहली झलक देता है.

टीजर में भरपूर एक्शन

लगभग 1 मिनट 55 सेकंड के टीजर में कहानी के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चलता. पूरे वीडियो में सिर्फ यश की झलक और एक्शन को दिखाया गया है. टीजर की शुरुआत किसी मिशन की तैयारी से होती है, जहां बड़े खतरे का एहसास कराया जाता है. बर्फ से ढके पहाड़, डांस बार और भीड़-भाड़ वाले सीन, हर जगह यश की एक्शन क्षमताओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिलता है.

फिल्म की बाकी कास्ट की झलक अभी गायब है, लेकिन ‘केजीएफ’ और अन्य एक्शन फिल्मों की तरह यह साफ है कि ‘टॉक्सिक’ में भी एक्शन का लेवल नेक्स्ट लेवल का होगा.

क्या यश डबल रोल में नजर आएंगे?

टीजर के अंत में एक सरप्राइज पैकेज दिखता है. एक व्यक्ति फाइट ट्रेनिंग करता दिखाई देता है, जो काफी खूंखार और ताकतवर लगता है. हालांकि, पूरी झलक नहीं दिखाई गई है. लेकिन फैंस की चर्चा है कि यह यश का डबल रोल हो सकता है. छोटे बाल और छोटी दाढ़ी वाले इस इंसान की हल्की सी झलक देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह यश ही हो सकते हैं.

यश की तारीफ से भरा कमेंट सेक्शन

Image 188
‘टॉक्सिक’ का टीजर आया सामने, नेक्स्ट लेवल एक्शन और यश की दमदार एंट्री ने फैंस को किया हैरान 4
Image 187
‘टॉक्सिक’ का टीजर आया सामने, नेक्स्ट लेवल एक्शन और यश की दमदार एंट्री ने फैंस को किया हैरान 5

‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस सोशल मीडिया पर अपने जज्बातों को नहीं रोक पाए. कई लोग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा “पहले दिन का पहला शो कन्फर्म अब 😱”, एक ने लिखा, “टीजर इतना खतरनाक है, तो फिल्म कितनी खतरनाक होगी 🤯👑.” कुल मिलाकर, फैंस का उत्साह और उम्मीदें सोशल मीडिया पर छा गई हैं, और यश की एक्टिंग और स्टाइल को लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

निर्देशक और स्टार कास्ट

गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल ग्रोन अप्स’ में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. घोषणा के समय से ही फैंस इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले कोर्ट में घिरी ‘द केरल स्टोरी 2’, सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग

Previous article 12वीं के बाद BTech करें या डिप्लोमा? जानें करियर के लिए कौन है बेहतर
Next article 5 या 8 नहीं, भारत-पाक जंग में गिरे 11 महंगे फाइटर जेट; ट्रंप का दावा- 200% टैरिफ की धमकी से रुकी लड़ाई
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel