[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Toxic: यश की ‘टॉक्सिक’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, फिल्म में काम करने के एक्सपीरियंस पर कहा- फिजिकली और मेंटली पूरी तरह नए जोन में पहुंचा दिया

Toxic: यश की ‘टॉक्सिक’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, फिल्म में काम करने के एक्सपीरियंस पर कहा- फिजिकली और मेंटली पूरी तरह नए जोन में पहुंचा दिया

0
Toxic: यश की ‘टॉक्सिक’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, फिल्म में काम करने के एक्सपीरियंस पर कहा- फिजिकली और मेंटली पूरी तरह नए जोन में पहुंचा दिया
टॉक्सिक पर अक्षय ओबेरॉय, फोटो- इंस्टाग्राम

Toxic: यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर जबरदस्त हाइप बना हुआ है. KGF एक्टर के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया. इससे पहले मेकर्स फिल्म की लीड एक्ट्रेसेज हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी और रुक्मिणी वसंत का फर्स्ट लुक भी शेयर कर चुके हैं, जिसने फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर क्रेज और बढ़ा दिया.

फिल्म में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘फाइटर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ओबेरॉय ने बताया कि इस फिल्म में काम करने का उनका अनुभव अब तक के करियर से बिल्कुल अलग रहा.

यहां देख सकते हैं फिल्म का टीजर-

टॉक्सिक में काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा?

IANS के साथ इंटरव्यू के दौरान अक्षय कहते हैं कि उन्होंने पहले भी कई फिल्मों में एक्शन किया है, लेकिन ‘टॉक्सिक’ का एक्शन लेवल कुछ और ही था. इस फिल्म में उनसे जो मांगा गया, वह उन्होंने पहले कभी नहीं किया था. अक्षय के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ का एक्शन सिर्फ ताकत दिखाने का नहीं है, बल्कि इसमें एंड्योरेंस, सही टाइमिंग और माइंड-बॉडी सिंक बहुत जरूरी है.

फिजिकली और मेंटली अलग जोन में पहुंचाया

आगे एक्टर ने बताया कि फिल्म की दुनिया के अपने नियम हैं, अपनी एक अलग मूवमेंट लैंग्वेज है. डायरेक्टर और एक्शन टीम का विजन बहुत क्लियर था. और उसी के हिसाब से उन्हें हफ्तों तक कड़ी ट्रेनिंग करनी पड़ी. अक्षय यह भी कहते कि इस ट्रेनिंग ने उन्हें फिजिकली और मेंटली पूरी तरह नए जोन में पहुंचा दिया.

आखिर में उन्होंने माना कि ‘टॉक्सिक’ उनके करियर के सबसे मुश्किल और सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट्स में से एक है.

टॉक्सिक टीम, स्टार कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Border 2 में अपने किरदार को लेकर वरुण धवन के को-स्टार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हो सकता है आप इसे नापसंद करें

Previous article YRKKH Upcoming Twist: मेहर की मोहब्बत या जिद? अभीरा की खुशहाल दुनिया पर टूटेगा दुखों का पहाड़
Next article 40 जेएफ-17 लड़ाकू विमान और किलर ड्रोन… पाकिस्तान अब इस मुस्लिम देश के साथ कर रहा डीलिंग
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel