[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Toaster OTT Release Date: 5 हजार वाले टोस्टर से शुरू हुई कहानी, अब बन गई मर्डर मिस्ट्री, फाइनली ‘टोस्टर’ की OTT रिलीज डेट हुई रिवील

Toaster OTT Release Date: 5 हजार वाले टोस्टर से शुरू हुई कहानी, अब बन गई मर्डर मिस्ट्री, फाइनली ‘टोस्टर’ की OTT रिलीज डेट हुई रिवील

0
Toaster OTT Release Date: 5 हजार वाले टोस्टर से शुरू हुई कहानी, अब बन गई मर्डर मिस्ट्री, फाइनली ‘टोस्टर’ की OTT रिलीज डेट हुई रिवील
टोस्टर OTT रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Toaster OTT Release Date: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की डार्क कॉमेडी फिल्म ‘टोस्टर’ अब आखिरकार रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म थिएटर्स में नहीं, बल्कि सीधे OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स ने आज एक मजेदार वीडियो के साथ इसकी अनाउंसमेंट की.

2025 में इसका टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब जब फिल्म पूरी तरह से स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है तो आइए जानते हैं ‘टोस्टर’ की रिलीज डेट, कहानी और स्टार कास्ट.

नेटफ्लिक्स पर कब स्ट्रीम होगी ‘टोस्टर’?

Netflix ने ‘टोस्टर’ की OTT रिलीज का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मोनोलॉग सुन लिया ना? जबर-टोस्ट कॉमेडी होने वाली है. देखिए ‘टोस्टर’, 15 अप्रैल को, सिर्फ Netflix पर.” वीडियो में राजकुमार राव अपनी फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और कुछ खास डिटेल्स दर्शकों के साथ साझा करते नजर आ रहे हैं.

फैंस अब इस पोस्ट के सामने आने के बाद भर-भरकर रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोग राजकुमार राव के परफॉरमेंस की तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोग रेड हार्ट और हंसती हुई इमोजी के साथ अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं.

Image 300
Toaster ott release date: 5 हजार वाले टोस्टर से शुरू हुई कहानी, अब बन गई मर्डर मिस्ट्री, फाइनली 'टोस्टर' की ott रिलीज डेट हुई रिवील 4
Image 301
Toaster ott release date: 5 हजार वाले टोस्टर से शुरू हुई कहानी, अब बन गई मर्डर मिस्ट्री, फाइनली 'टोस्टर' की ott रिलीज डेट हुई रिवील 5

‘टोस्टर’ की कहानी

फिल्म ‘टोस्टर’ का मुख्य किरदार रमाकांत है, जिसे राजकुमार राव ने निभाया है. रमाकांत बहुत कंजूस है और यह उसके स्वभाव का अहम हिस्सा है. एक शादी में शामिल होने के बाद, रमाकांत को उस ₹5,000 वाले टोस्टर से अजीब सा लगाव हो जाता है, जो उसने और सान्या मल्होत्रा ने एक शादी के तोहफे में दिया था.

रमाकांत जैसे-जैसे टोस्टर को वापस पाने की कोशिश करता है, वैसे-वैसे कई हैरान करने वाले मर्डर ट्विस्ट, रहस्य और हादसे सामने आते हैं. उसकी यह मासूम कोशिश धीरे-धीरे एक मजेदार और रोमांचक ड्रामा में बदल जाती है. फिल्म यह दिखाती है कि छोटी-छोटी बातों को ज्यादा सीरियस लेने पर कैसे मजेदार और अजीब नतीजे सामने आ सकते हैं.

‘टोस्टर’ स्टार कास्ट

विवेक दास चौधरी की निर्देशित और पत्रलेखा की प्रोड्यूस की गई, ‘टोस्टर’ में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के अलावा अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, उपेंद्र लिमये, विनोद रावत, जितेंद्र जोशी और सीमा पाहवा जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं.

राजकुमार राव का वर्क फ्रंट

राजकुमार राव ने कीर्ति सुरेश के साथ अपनी नई फिल्म ‘रफ्तार’ की अनाउंस की है, जो 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर ने किया है और इसे पत्रलेखा के ‘काम्पा फिल्म्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म में अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Mardaani 3 OTT Release: 93 लापता लड़िकियों का केस सॉल्व करेगी शिवानी शिवाजी रॉय, ‘मर्दानी 3’ की OTT रिलीज डेट हुई आउट

Previous article मोबाइल चोरी के आरोप में रोहतास का युवक गिरफ्तार
Next article राम नवमी पर ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, बंगाल में 3000 जवान तैनात, हावड़ा-हुगली में ड्रोन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel