[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment TMKOC में ‘जेठालाल’ बनते-बनते रह जाते दिलीप जोशी, शो में पहले मिला था ये रोल

TMKOC में ‘जेठालाल’ बनते-बनते रह जाते दिलीप जोशी, शो में पहले मिला था ये रोल

0
TMKOC में ‘जेठालाल’ बनते-बनते रह जाते दिलीप जोशी, शो में पहले मिला था ये रोल
TMKOC Dilip Joshi (Jethalal)

TMKOC: पॉपुलर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 साल के लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है. गोखुलधाम सोसाइटी वालों के बीच एकता से लेकर दयाबेन-जेठालाल की मस्ती और टप्पू सेना की शरारत तक, इस शो का हर सीन अपने आप में बहुत ही ज्यादा आइकॉनिक है. तारक मेहता… अब न सिर्फ एक शो है, बल्कि दर्शकों के लिए एक भावना भी है.

इसके मुख्य किरदार जेठालाल से तो सब ही वाकिफ हैं. एक ऐसा आदमी, जिसकी जिंदगी में मुसीबत 24 घंटे दरवाजे पर बैठे रहती है, जिसके पास बहुत पैसा है, लेकिन बावजूद इसके बिलकुल भी घमंड नहीं. जो यारों का यार है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी इसे बखूबी निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी को शो के लिए ये किरदार बाद में ऑफर हुआ था. इससे पहले उन्हें दूसरा रोल मिलने वाला था. अब वह कौनसा, आइए बताते हैं.

चंपक लाल बनने वाले थे जेठालाल?

जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने उन्हें पहले चंपक लाल का किरदार ऑफर किया था. उन्होंने कहा था, “मैंने ऑडिशन नहीं किया था, असित भाई ने मुझे चॉइस दिया था, क्योंकि वो बचपन से जानते हैं मुझे. उन्होंने कहा था कि तुम जो भी रोल करोगे अच्छा करोगे, तुम डिसाइड करो कि तुम्हें क्या करना है, चंपक लाल या जेठालाल.”

कैसे मिला जेठालाल का रोल?

उन्होंने आगे कहा, “हम बचपन से तारक भाई का ये कॉलम, जिससे ये बना है उसे पढ़ते आए हैं. ऐसे में मुझे पता था कि ये क्या है और क्या नहीं. फिर मैंने बोला कि चंपक लाल तो मैं दिखूंगा नहीं और जेठालाल भी नहीं बन सकता. क्योंकि जो कॉलम में जेठालाल था वह बहुत दुबला-पतला था. फिर मैंने कोशिश की और ऐसे मुझे ये शो मिला.”

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 में लगेगा ‘बबिता जी’ के ग्लैमर का तड़का? मुनमुन दत्ता को मेकर्स ने फिर किया ऑफर

Previous article IPL 2025 में बने रिकॉर्ड टूट गया 18 सालों का रिकॉर्ड, लगे सबसे ज्यादा चौके-छक्के और एक मैच में 200+ रन
Next article World Environment Day 2025: हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानिए इस दिन से जुड़ी जरूरी बातें
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel