[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment TMKOC: तारक मेहता का खास जयपुर ट्रैक, पोपटलाल की शादी पर टिकी निगाहें

TMKOC: तारक मेहता का खास जयपुर ट्रैक, पोपटलाल की शादी पर टिकी निगाहें

0
TMKOC: तारक मेहता का खास जयपुर ट्रैक, पोपटलाल की शादी पर टिकी निगाहें
TMKOC Jaipur Track Popatlal Wedding Special

TMKOC: लंबे समय से दर्शकों का दिल जीतता आ रहा कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए खास सरप्राइज लेकर आ रहा है. इस बार गोकुलधाम सोसायटी मुंबई से बाहर निकलकर सीधे पहुंची है राजस्थान की शान जयपुर. पहली बार शो की शूटिंग पिंक सिटी में हुई है, जहां रंग, संस्कृति और त्योहारों की रौनक के बीच कहानी में ऐसा बड़ा मोड़ आने वाला है, जिसका इंतजार दर्शक सालों से कर रहे हैं यानी पोपटलाल की शादी. मकर संक्रांति के खास मौके पर पतंगों के साथ उड़ेंगी उम्मीदें, लेकिन सवाल वही पुराना रहेगा… क्या इस बार पोपटलाल सच में दूल्हा बन पाएंगे?

जयपुर पहुंची गोकुलधाम की टोली

इस खास ट्रैक में पोपटलाल, रूपा रतन परिवार और हमेशा मस्ती में रहने वाली टप्पू सेना जयपुर पहुंचते नजर आएंगे. शहर की खूबसूरती के बीच कहानी आगे बढ़ेगी, जिससे एपिसोड और भी खास बनेंगे.

पोपटलाल की शादी को लेकर आया अनोखा रिश्ता

जयपुर पहुंचने के बाद कहानी में बड़ा मोड़ आता है. रूपा को अपने एक रिश्तेदार का फोन आता है, जो पोपटलाल के लिए शादी का रिश्ता लेकर आता है. लेकिन इस रिश्ते के साथ एक अजीब और मजेदार शर्त जुड़ी होती है.

मकर संक्रांति और पतंगबाजी की शर्त

होने वाली दुल्हन साफ कहती है कि वह उसी से शादी करेगी, जो मकर संक्रांति के दिन उसकी पतंग काटेगा. इस शर्त के बाद कहानी में हंसी, उम्मीद और तनाव सब कुछ देखने को मिलेगा. पोपटलाल की उम्मीदें फिर से जाग उठती हैं, लेकिन रास्ता आसान नहीं होता.

बढ़ेगा रोमांच, क्या मंडप तक पहुंचेंगे पोपटलाल?

पतंगबाजी के दौरान हर पल नया मोड़ आएगा. कभी उम्मीद बढ़ेगी तो कभी मुश्किलें सामने आएंगी. दर्शकों के मन में यही सवाल रहेगा कि क्या इस बार पोपटलाल की शादी होगी या फिर किस्मत एक बार फिर साथ नहीं देगी.

हंसी और इमोशन का तड़का

यह ट्रैक जयपुर की संस्कृति, पतंगबाजी और शो के मशहूर हास्य के साथ दर्शकों को खूब मनोरंजन देगा. अब देखना यह है कि क्या जयपुर पोपटलाल के लिए लकी साबित होता है.

यह भी पढ़ें: Javed Akhtar Birthday Special: 81 साल के हुए जावेद अख्तर, जानिए उनकी लिखी वो यादगार फिल्में जो आज भी दिलों में हैं

Previous article Basket Chaat Recipe: शाम के नाश्ते में चटपटा खाने का करे दिल, तो ट्राई करें बास्केट चाट
Next article Basant Panchmi 2026: बसंत पंचमी कब है 23 या 24 जनवरी? जानें सरस्वती पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और विशेष योग
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel