[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment TMKOC में टप्पू के किरदार में भव्य गांधी की वापसी पर शो के मेकर्स ने किया रिएक्ट, कहा- ये केवल अफवाहें हैं

TMKOC में टप्पू के किरदार में भव्य गांधी की वापसी पर शो के मेकर्स ने किया रिएक्ट, कहा- ये केवल अफवाहें हैं

0
TMKOC में टप्पू के किरदार में भव्य गांधी की वापसी पर शो के मेकर्स ने किया रिएक्ट, कहा- ये केवल अफवाहें हैं
फ्रेम में असित कुमार मोदी और भव्य गांधी, फोटो- इंस्टाग्राम

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू का किरदार निभा चुके भव्य गांधी की शो में वापसी की चर्चाओं ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भव्य, जिन्होंने 2017 में शो छोड़ा था, जल्द ही टीम में दोबारा शामिल होने वाले हैं. हालांकि, अब शो के निर्माताओं ने इन खबरों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद करार दिया है. आइए बताते हैं उनका क्या कुछ कहना है.

भव्य गांधी की वापसी पर मेकर्स का ऑफिशियल बयान

शो के प्रोडक्शन हाउस ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, “हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि भव्य गांधी की ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी की खबरें फर्जी हैं. ये केवल अफवाहें हैं. हमारे वर्तमान टप्पू नीतीश भलूनी शानदार काम कर रहे हैं और दर्शक उन्हें पसंद कर रहे हैं.”

नीला फिल्म प्रोडक्शंस ने आगे कहा कि कलाकारों से जुड़े किसी भी बदलाव की आधिकारिक जानकारी सीधे प्रोडक्शन हाउस के द्वारा ही साझा की जाएगी, न कि सोशल मीडिया या अटकलों के माध्यम से.

शो में कमबैक को लेकर भव्य गांधी ने क्या कहा था?

हाल ही में हिंदी रश के साथ एक लेटेस्ट इंटरव्यू में भव्य से पूछा गया था कि क्या वह दोबारा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में लौटना चाहेंगे, तो उन्होंने जवाब में कहा था “हां, क्यों नहीं. अगर मुझे मौका मिला तो मैं जरूर लौटना चाहूंगा. मुझे ऐसा लगेगा जैसे मेरी जिंदगी का क्लोजर पूरा हो गया हो.”

इसी के बाद से उनके कमबैक की चर्चा तेज हुई थी.

शो की लोकप्रियता बरकरार

असित कुमार मोदी का यह शो भारतीय टीवी इतिहास के सबसे लंबे समय से चल रहे और सबसे लोकप्रिय सिटकॉम्स में से एक है. शो अपने हल्के-फुल्के कॉमेडी, फैमिली ड्रामे और सामाजिक संदेशों की वजह से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है.

जेठालाल, दया, तारक मेहता, भिड़े, पोपटलाल और अन्य किरदार भारतीय घरों में पहचान बन चुके हैं. समय के साथ कई कलाकार शो से जुड़े और अलग हुए, लेकिन इसकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने टप्पू ने दयाबेन की वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- वो दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं

Previous article गुमला में किसान की गला रेत कर हत्या
Next article कथावाचक ने गजेंद्र मोक्ष व समुद्र मंथन प्रसंग का किया वर्णन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel