[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Corona Effect : अप्रैल में रिलीज होनी हैं ये फिल्में, लॉकडाउन बढ़ी तो बढ़ सकती है मुश्किलें

Corona Effect : अप्रैल में रिलीज होनी हैं ये फिल्में, लॉकडाउन बढ़ी तो बढ़ सकती है मुश्किलें

0
Corona Effect : अप्रैल में रिलीज होनी हैं ये फिल्में, लॉकडाउन बढ़ी तो बढ़ सकती है मुश्किलें

दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी बनकर फैल रहा है. देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद पीएम मोदी ने 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था. इस दौरान फिल्मों, टीवी शोज की शूटिंग बंद है, सिनेमाघर बंद पड़े हैं. पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काम ठप पड़ा है. अप्रैल में कई बड़ी फिल्में रिलीज होनी थीं. अब जब 14 अप्रैल लॉकडाउन की आखिरी तारीख है, तो क्या 17 और 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्मों की राह आसान होगी?

गुलाबो सिताबो (17 अप्रैल), गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल (24 अप्रैल), लूडो (24 अप्रैल), ये तीन फिल्में हैं जिनकी रिलीज डेट 14 अप्रैल के बाद की है. अभी तो इस पर भी सस्पेंस बरकरार है कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन हटेगा भी या नहीं. लेकिन अगर हटा तो भी इन फिल्मों के लिए रिलीज होना मुश्किल है. इसकी सबसे बड़ी वजह से है कि इन मूवीज का ना ही कोई प्रमोशन हुआ है, ना ही इनके ट्रेलर तक रिलीज किए गए हैं.तीनों ही फिल्मों के लुक पोस्टर्स सामने आए हैं. मेकर्स बिना प्रमोशन और बज क्रिएट किए फिल्म रिलीज करने का बड़ा रिस्क नहीं लेंगे. दूसरी तरफ, कोरोना ने लोगों के मन में इस कदर डर पैदा किया है कि वे लॉकडाउन हटने के बाद भी थियेटर्स की ओर रुख करना नहीं चाहेंगे.

कोरोना से सेफ्टी बरतते हुए मूवी लवर्स सिनेमाघरों से शुरूआती महीनों में दूरी बनाकर चलेंगे. सभी थियेटर्स खुलते हैं या नहीं, ये भी बड़ा सवाल है.लॉकडाउन हटने के बाद यकीनन ही फिल्म निर्माता हालातों का जायजा लेने के बाद नई रिलीज डेट का ऐलान करेंगे. इस बीच मेकर्स पर दूसरी फिल्मों के साथ क्लैश होने का भी संकट होगा. तमाम चीजों और हालातों को देखने के बाद ही मेकर्स फिल्म की रिलीज का फैसला लेंगे. ऐसे में अप्रैल में इन तीनों फिल्मों में से किसी का भी रिलीज होना नामुमकिन सा लगता है.बता दें, अमिताभ बच्चन-आयुष्मान खुरान की मूवी गुलाबो सिताबो का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. इसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया है. गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल में जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं. वहीं लूडो को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फामिता सना शेख, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं.

Previous article 04 अप्रैल 2020 : आज का पंचांग
Next article फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel