[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment The Traitors India Season 2 में शामिल होंगे समर्थ जुरेल या नहीं? एक्टर ने बता दिया

The Traitors India Season 2 में शामिल होंगे समर्थ जुरेल या नहीं? एक्टर ने बता दिया

0
The Traitors India Season 2 में शामिल होंगे समर्थ जुरेल या नहीं? एक्टर ने बता दिया
समर्थ जुरेल, फोटो- इंस्टाग्राम

The Traitors India Season 2: प्राइम वीडियो ने हाल ही में ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ सीजन 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. इसके साथ ही कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया और ऑनलाइन रिपोर्ट्स में सबसे ज्यादा चर्चा में एक्टर समर्थ जुरेल का नाम है, जिन्हें हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स’ में देखा गया था. अब वह शो में शामिल होने वाले है या नहीं, इस बात की पुष्टि खुद उन्होंने कर दी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

‘द ट्रेटर्स इंडिया’ सीजन 2′ को लेकर समर्थ जुरेल ने तोड़ा चुप्पी

समर्थ जुरेल ने टेली चक्कर से बात करते हुए इन अफवाहों को खारिज किया. उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मेरा नाम तो अक्सर चर्चा में आता ही रहता है.”

जब उनसे सीधे तौर पर करण जौहर के होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो में उनकी भागीदारी के बारे में पूछा गया, तो समर्थ ने साफ किया कि वह दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं हैं. शो के बारे में अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता. मैंने पहला सीजन देखा है, यह बहुत मुश्किल है.”

‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ की टेंटेटिव कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर जिन नामों की चर्चा है, उनमें शामिल हैं:

  • कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी
  • यूट्यूबर एल्विश यादव
  • टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी
  • एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती
  • सोशल मीडिया पर्सनैलिटी अभिषेक मल्हान
  • बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलाइक
  • एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत
  • अभिनेता संजय कपूर

हालांकि, इन सभी नामों की अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ की शूटिंग लोकेशन

‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में हो रही है. पहला और दूसरा सीजन सूर्यगढ़ पैलेस में शूट किया जा रहा है, वही जगह जहां जनवरी 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हुई थी.

यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: जन्नत ज़ुबैर के साथ वायरल वीडियो पर समर्थ जुरेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत ही छोटी सी बात है

Previous article दो वर्षों से जलमीनार खराब, पानी के लिए बढ़ी परेशानी
Next article मंदिर के 54वें स्थापना दिवस पर अखंड कीर्तन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel