[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment वायरल क्लिप के बाद समर्थ जुरेल की The Traitors India Season 2 में एंट्री, किम शर्मा की भी चर्चा तेज

वायरल क्लिप के बाद समर्थ जुरेल की The Traitors India Season 2 में एंट्री, किम शर्मा की भी चर्चा तेज

0
वायरल क्लिप के बाद समर्थ जुरेल की The Traitors India Season 2 में एंट्री, किम शर्मा की भी चर्चा तेज
किम शर्मा और समर्थ जुरेल, फोटो- इंस्टाग्राम

The Traitors India Season 2: रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ Prime Video पर वापसी कर रहा है. पहला सीजन, जिसमें उर्फी जावेद और निकिता लूथर विजेता बनी थीं, अपने स्ट्रैटेजी, ड्रामा और माइंड गेम्स के लिए दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहा. इस बार शो की शूटिंग जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हो रही है, जो पहले भी काफी चर्चा में रह चुका है, क्योंकि यहीं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी हुई थी.

शूटिंग शुरू होने के साथ ही कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें समर्थ जुरेल और किम शर्मा भी शामिल हैं. ऐसे में दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. आइए जानते हैं इस शो से जुड़ी पूरी अपडेट.

समर्थ जुरेल और किम शर्मा की संभावित एंट्री

Vickey Lalwani की रिपोर्ट के अनुसार, समर्थ जुरेल और किम शर्मा इस सीजन में शामिल हो सकते हैं. समर्थ जुरेल हाल ही में ‘लॉफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ में अपनी को-स्टार जन्नत ज़ुबैर के साथ विवादों में रहे. दूसरी ओर, किम शर्मा, जिन्होंने बॉलीवुड में ‘मोहब्बतें’ से डेब्यू किया था, लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी कर सकती हैं.

समर्थ जुरेल का वायरल क्लिप विवाद क्या है?

समर्थ जुरेल का हाल ही में एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें वह जन्नत ज़ुबैर के साथ ऐसे अंदाज में नजर आए, जिसे कई दर्शकों ने असहज माना. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मच गया. फैंस ने शो के मेकर्स और समर्थ दोनों को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई और उनके इस व्यवहार पर नाराजगी जताई.

अन्य टेंटेटिव कंटेस्टेंट्स

‘ट्रैटर्स सीजन 2’ की संभावित लिस्ट में कई अन्य नाम भी शामिल हैं, जैसे मल्लिका शेरावत, रूबीना दिलैक, मुनव्वर फारुकी, एल्विश यादव, शुभमन गिल, शाहनील गिल, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया, श्वेता तिवारी, क्रिस्टल डिसूजा, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान और दलीप ताहिल.

यह भी पढ़ें: Matka King OTT Release Date: गैर‑कानूनी जुआ नेटवर्क की कहानी इस दिन होगी स्ट्रीम, जानें कब और कहां देखें विजय वर्मा की ‘मटका किंग’

Previous article क्या कम हो जाएंगी झारखंड की ST सीटें? परिसीमन के खौफ से गरमाई सियासत, पक्ष-विपक्ष दोनों ने जताई चिंता
Next article महंगे प्रोडक्ट्स भी फेल हैं इन घरेलू नुस्खों के आगे! हफ्ते में बस एक बार आजमाएं और देखें चेहरे पर जादुई निखार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel