[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment The Traitors India Season 2: मल्लिका शेरावत के बाद क्या बिपाशा बसु लेंगी एंट्री? सामने आई सच्चाई

The Traitors India Season 2: मल्लिका शेरावत के बाद क्या बिपाशा बसु लेंगी एंट्री? सामने आई सच्चाई

0
The Traitors India Season 2: मल्लिका शेरावत के बाद क्या बिपाशा बसु लेंगी एंट्री? सामने आई सच्चाई
द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 में बिपाशा बसु, फोटो- इंस्टाग्राम

The Traitors India Season 2: करण जौहर का हिट शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ अब अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ रहा है. पहले सीजन में रोमांचक गेम और ड्रामे ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. पहले सीजन में उर्फी जावेद और निकिता लूथर विजेता बनीं. अब जैसे ही दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हुई, सबसे ज्यादा चर्चा बनी बिपाशा बसु के नाम की. अफवाह थी कि वह इस बार शो का हिस्सा होंगी. लेकिन अब सवाल ये है कि क्या बिपाशा सच में शो में होंगी या नहीं? आइए बताते हैं.

द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 में होगी बिपाशा की एंट्री?

Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, बिपाशा ने अब इस शो से अपना नाम वापस ले लिया है. एक करीबी सूत्र ने बताया कि बातचीत काफी आगे तक बढ़ी थी, लेकिन बिपाशा ने टीम को साफ‑साफ कह दिया कि फिलहाल वह किसी भी रियलिटी शो में हिस्सा लेने में दिलचस्पी नहीं रखती हैं. सूत्र ने कहा, “मेकर्स बहुत एक्साइटेड थे, लेकिन बिपाशा ने अपनी प्रायोरिटी परिवार और निजी समय बताया.”

बाकी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

जहां बिपाशा शो से बाहर हो गई हैं, वहीं Times of India के मुताबिक नेहा धूपिया, संजय कपूर और क्रिस्टल डिसूजा का शो में शामिल होना पक्का है. इसके अलावा शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फ़ारूकी, एल्विश यादव, दलीप ताहिल, पारुल गुलाटी और रुबीना दिलैक भी इस सीजन में नजर आ सकते हैं.मल्लिका शेरावत भी शूटिंग शुरू करने के लिए जैसलमेर पहुंच चुकी हैं.

पहले सीजन की ब्रीफ

पहले सीजन का सेट राजस्थान के भव्य सूर्यगढ़ पैलेस में था और इसे करण जौहर ने होस्ट किया था. शो में 20 जानी‑मानी हस्तियां शामिल हुई थीं और यह “गद्दार बनाम बेगुनाह” के फॉर्मेट पर आधारित था.

पहले सीजन की सफलता के बाद Amazon Prime Video ने दूसरे सीजन को हरी झंडी दे दी है. देशभर के फैंस बेसब्री से इस गेम‑चेंजिंग रियलिटी सीरीज के अगले पड़ाव का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि बिपाशा नहीं होंगी, लेकिन बाकी स्टार्स के साथ यह सीजन भी एंटरटेनिंग होने वाला है.

यह भी पढ़ें: करण जौहर के शो ‘The Traitors India Season 2’ में कौन होंगे कंटेस्टेंट? सामने आई टेंटेटिव लिस्ट

Previous article 32 पीड़ितों को मुआवजा राशि का किया गया भुगतान
Next article जल्द किसानों की फसल क्षति का आकलन कराकर दिया जायेगा अनुदानः सांसद
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel