[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment The Paradise: डांसर से खूंखार विलेन बने राघव जुयाल, ‘द पैराडाइज’ से सामने आया खतरनाक लुक, बड़ी मूंछें और सोने से लदे दिखे एक्टर

The Paradise: डांसर से खूंखार विलेन बने राघव जुयाल, ‘द पैराडाइज’ से सामने आया खतरनाक लुक, बड़ी मूंछें और सोने से लदे दिखे एक्टर

0
The Paradise: डांसर से खूंखार विलेन बने राघव जुयाल, ‘द पैराडाइज’ से सामने आया खतरनाक लुक, बड़ी मूंछें और सोने से लदे दिखे एक्टर
द पैराडाइज राघव जुयाल लुक, फोटो- इंस्टाग्राम

The Paradise: साउथ सुपरस्टार नानी की आने वाली एक्शन फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. अब मेकर्स ने फिल्म से एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. उन्होंने फिल्म के सबसे खतरनाक विलेन ‘विक्रम मालिक’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है. इस किरदार में एक्टर राघव जुयाल नजर आएंगे. उनका दमदार अवतार देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

नानी के लिए मुसीबत बनकर आया ‘विक्रम मालिक’ (The Paradise Raghav Juyal Look)

फिल्म के डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला ने सोशल मीडिया पर राघव जुयाल का फर्स्ट लुक शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, “आंखों में शैतानिक, शहर मेरा ताल्लुक, नाम मेरा खौफिक.”

वीडियो में राघव जुयाल एक दमदार और खतरनाक अंदाज में नजर आते हैं. बड़ी मूंछें, भारी सोने के गहने और अलग लुक में वह एक ताकतवर गैंग के लीडर दिखाई देते हैं. इस फिल्म में उनका सामना नानी के किरदार ‘जडल’ से होगा, जिससे दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी.

राघव जुयाल का लुक देख फैंस हुए क्रेजी (Fans Reaction)

Image 840
The paradise: डांसर से खूंखार विलेन बने राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' से सामने आया खतरनाक लुक, बड़ी मूंछें और सोने से लदे दिखे एक्टर 6
Image 841
The paradise: डांसर से खूंखार विलेन बने राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' से सामने आया खतरनाक लुक, बड़ी मूंछें और सोने से लदे दिखे एक्टर 7
Image 842
The paradise: डांसर से खूंखार विलेन बने राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' से सामने आया खतरनाक लुक, बड़ी मूंछें और सोने से लदे दिखे एक्टर 8

यह भी पढ़ें: Eetha First Look: ‘स्त्री 2’ के बाद विठाबाई बनीं श्रद्धा कपूर, नई फिल्म ‘ईथा’ के टीजर में प्रेग्नेंसी डांस सीन देख लोग बोले- अगली ब्लॉकबस्टर

क्या है फिल्म की कहानी? (The Paradise Story)

‘द पैराडाइज’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे ‘दसरा’ फेम डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला बना रहे हैं. फिल्म में नानी एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो गरीब परिवार से आता है और अपनी पहचान बनाने के लिए हर मुश्किल का सामना करता है.

फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर? (The Paradise Cast)

फिल्म में नानी और राघव जुयाल के अलावा कायाडू लोहार, मोहन बाबू, तनीकेला भरनी, सोनाली कुलकर्णी, संपूर्णेश बाबू और ईश्वरी राव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

कब रिलीज होगी फिल्म? (The Paradise Release Date)

पहले इस फिल्म को मार्च 2026 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 21 अगस्त 2026 कर दी गई. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म की रिलीज फिर आगे बढ़ सकती है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

नानी की आने वाली फिल्में (Nani Upcoming Movies)

Actor Nani
एक्टर नानी, फोटो- इंस्टाग्राम

नानी आखिरी बार फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ में नजर आए थे. अब वह ‘द पैराडाइज’ के अलावा डायरेक्टर सुजीत की फिल्म ‘ब्लडी रोमियो’ में भी दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग में अभी थोड़ा समय लग सकता है.

यह भी पढ़ें: खराब रिव्यू के बाद भी चला भूत का जादू, मिमोह की ‘Haunted 3D’ ने कंगना और दिलजीत की फिल्मों को पछाड़ा

Previous article Bokaro: लॉज के कमरे में फंदे से लटका मिला धनबाद के युवक का सड़ा-गला शव
Next article पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का ऐलान, समय पर होंगे पंचायत चुनाव, आरक्षण रोस्टर तैयार करने की प्रक्रिया जारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel