[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment The Great Indian Kapil Show 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 का प्रोमो रिलीज, प्रियंका चोपड़ा बनीं पहली मेहमान

The Great Indian Kapil Show 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 का प्रोमो रिलीज, प्रियंका चोपड़ा बनीं पहली मेहमान

0
The Great Indian Kapil Show 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 का प्रोमो रिलीज, प्रियंका चोपड़ा बनीं पहली मेहमान
The Great Indian Kapil Show Season 4 Promo

The Great Indian Kapil Show 4: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए लौट आए हैं. द ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है और मेकर्स ने पहले एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर उत्साह बढ़ा दिया है. खास बात यह है कि नए सीजन की शुरुआत ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ होने जा रही है, जो शो में पहली मेहमान के तौर पर नजर आएंगी.

प्रोमो ने किया फैंस को एक्साइट

प्रोमो की शुरुआत होते ही कपिल और प्रियंका के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है. “मसतीवर्स में पीसी की एंट्री होने वाली है” कैप्शन के साथ शेयर किए गए इस वीडियो में प्रियंका पूरे फॉर्म में दिखती हैं. वह कपिल की अंग्रेजी, उनके फिल्मी करियर और उनके मजाकिया अंदाज पर चुटकी लेती नजर आती हैं. एक मजेदार पल तब आता है जब प्रियंका कपिल से पूछती हैं कि अगर वह एक दिन के लिए प्रियंका चोपड़ा बन जाएं तो क्या करेंगे. इस पर कपिल का जवाब स्टूडियो में ठहाकों की गूंज पैदा कर देता है.

ये काॅमेडी स्टार्स लगाएंगे शो में चार-चांद

प्रोमो में शो के चर्चित कॉमिक किरदारों की भी झलक दिखाई गई है. कीकू शारदा बाहुबली के कटप्पा के अंदाज में नजर आते हैं, जबकि कृष्णा अभिषेक राजमाता शिवगामी के रूप में दर्शकों को हंसाते हैं. प्रियंका खुद कहती सुनाई देती हैं कि इस शो पर आकर उन्हें एहसास होता है कि वह कितना ज्यादा हंसती हैं.

कपिल ने किया प्रियंका ले निक पर सवाल

कपिल अपनी चिर-परिचित स्टाइल में प्रियंका से निक जोनस को लेकर भी सवाल करते हैं. वह मजाक में पूछते हैं कि क्या उन्होंने निक से मिलने के लिए कबूतर के जरिए चिट्ठी भेजी थी. इस पर प्रियंका जवाब देती हैं कि उन्होंने ट्विटर के ‘बर्ड’ से संपर्क किया था, जिस पर कपिल फिर चुटीला तंज कसते हैं.

सुनील ग्रोवर की धमाकेदार एंट्री

प्रोमो में सुनील ग्रोवर की धमाकेदार एंट्री भी दिखाई देती है. वह अपने चर्चित किरदार डायमंड राजा के रूप में ऑर्केस्ट्रा के साथ आते हैं और प्रियंका के साथ एक मजेदार गाना गाकर माहौल को और रंगीन बना देते हैं.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो ने पिछले साल नेटफ्लिक्स पर शानदार शुरुआत की थी और लगातार ट्रेंड करता रहा. अब इसका चौथा सीजन 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा, जिसमें हर हफ्ते नए एपिसोड दर्शकों को हंसी का डोज देंगे.

यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 जीतते ही नया झटका, गौरव खन्ना का यूट्यूब चैनल एक दिन में टर्मिनेट

Previous article केंद्रीय टीम करेगी जांच, क्यों मिले डेंगू के ज्यादा मरीज
Next article क्लैट एडमिशन : एडमिशन के लिए काउंसेलिंग प्रक्रिया शुरू, 27 तक रजिस्ट्रेशन
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel