[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘अरे यार, ये नहीं’ रणवीर को देखते ही क्यों उतर गया समय रैना का चेहरा? Kapil Show का मजेदार प्रोमो आउट

‘अरे यार, ये नहीं’ रणवीर को देखते ही क्यों उतर गया समय रैना का चेहरा? Kapil Show का मजेदार प्रोमो आउट

0
‘अरे यार, ये नहीं’ रणवीर को देखते ही क्यों उतर गया समय रैना का चेहरा? Kapil Show का मजेदार प्रोमो आउट
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया, फोटो- इंस्टाग्राम

The Great Indian Kapil Show: मशहूर कॉमेडियन समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया (BeerBiceps) एक साथ टीवी स्क्रीन पर लौट रहे हैं. ये दोनों ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ के खास मौके पर कपिल शर्मा के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में मेहमान बनकर आएंगे. नेटफ्लिक्स ने इसका एक मजेदार प्रोमो भी शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

यहां देखें प्रोमो-

प्रोमो में क्या दिखा?

प्रोमो वीडियो काफी फनी है. इसमें समय रैना कहते दिख रहे हैं कि वह अपने पसंदीदा शो (कपिल शर्मा शो) में आ रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि उनके साथ दूसरा गेस्ट कौन है. जैसे ही रणवीर अल्लाहबादिया एंट्री मारते हैं, समय का चेहरा उतर जाता है और वह मजाक में कहते हैं, “अरे यार, ये नहीं!”

बता दें कि यह एपिसोड 2 मई को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर आएगा.

इन दोनों के बीच क्या विवाद था?

शायद आप भूल गए हों, लेकिन पिछले साल इन दोनों को लेकर काफी बवाल हुआ था. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) नाम के एक शो में रणवीर ने कुछ ऐसी बातें कह दी थीं, जिससे बहुत से लोग नाराज हो गए थे. मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस केस (FIR) तक हो गया था. समय रैना को अपने शो के वीडियो यूट्यूब से हटाने पड़े थे और रणवीर को अपना काम कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था.

कंट्रोवर्सी के बाद पहला कोलैबोरेशन

विवादों के बाद ये दोनों पहली बार किसी बड़े शो पर साथ नजर आने वाले हैं हालांकि समय रैना ने अपने एक जोक में मजाक-मजाक में कहा था कि रणवीर की वजह से उन्हें बहुत टेंशन हुई थी, लेकिन अब दोनों फिर से साथ काम करने को तैयार हैं.

तो बस, तैयार हो जाइए इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर हंसी के डबल डोज के लिए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: Karisma Kapoor के बच्चों को राहत, प्रिया सचदेव नहीं बेच पाएंगी 30,000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी

Previous article KATIHAR टेंट मालिक ने जहर खाकर दी जान, आठ लाख के सामान रोकने का आरोप
Next article ओडिशा कंकाल मामला: बैंक की लापरवाही उजागर, दोषी अधिकारियों पर गिरेगी गाज
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel