[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Kapil Sharma शो में फैन ने किया ये बदलाव करने का रिक्वेस्ट, कॉमेडियन ने दिया मजेदार जवाब

Kapil Sharma शो में फैन ने किया ये बदलाव करने का रिक्वेस्ट, कॉमेडियन ने दिया मजेदार जवाब

0
Kapil Sharma शो में फैन ने किया ये बदलाव करने का रिक्वेस्ट, कॉमेडियन ने दिया मजेदार जवाब

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से अपने नये शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर सुर्खियों में है. शो टीवी पर नहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आता है. शो के हर एपिसोड को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इस बार कपिल की टीम में सुनील ग्रोवर भी है, जो डफली के रोल में दिख रहे हैं. अबतक काउच पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, क्रिकेटर रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ पर विराजमान हो चुके हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड का दर्शकों को इंतजार है. इस बीच एक फैन ने कपिल को शो में एक बदलाव लाने को लेकर रिक्वेस्ट किया.


कपिल शर्मा शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएया नया बदलाव
कपिल शर्मा के नये शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में काफी कुछ बदला है. वहीं, कुछ चीजें पुरानी जैसी ही है. एक्स पर कपिल शर्मा से एक फैन ने गुजारिश की. उस फैन ने कपिल को एक्स पर टैग करते हुए लिखा, शो पसंद आया. गेस्ट के लिए दर्शकों के सवालों को वापस लाने के लिए बस एक सुझाव है. यह सबसे अच्छे सेगमेंट में से एक था, जहां दर्शकों के साथ आपकी बातचीत बेहद मजेदार थी!! इसपर कॉमेडियन ने रिएक्ट करते हुए लिखा, हो गया सर. मुझे भी वह सेगमेंट पसंद है, थैंक्यू.


IMDb पर कपिल शर्मा के नये शो को मिली इतनी रेटिंग
गौरतलब है कि कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है. शो के पहले गेस्ट रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी थे. दूसरे एपिसोड में काउच पर क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर शामिल हुए थे. ये एपिसोड काफी मजेदार था. उसके बाद तीसरे एपिसोड में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा और निर्देशक इम्तियाज अली अपने मूवी चमकीला को प्रमोट करने आए थे. हालांकि चौथे एपिसोड में अब कौन आएगा, ये रिवील नहीं हुआ है. बता दें कि मूवी 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है.

The Great Indian Kapil Show: जब शाहरुख खान ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, इम्तियाज अली ने खोला राज

Previous article लापता पुलिसकर्मी मामले में नामजद प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया
Next article जय श्रीराम के घोष से गूंजा लखीसराय, शोभायात्रा पर हुई पुष्प-वर्षा
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel