[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment The Goat Trailer: साउथ के थलापति इस टाइम-ट्रवेल फिल्म में करेंगे डबल रोल, मेकर्स का दावा- ‘विजय को पहले कभी नहीं…”

The Goat Trailer: साउथ के थलापति इस टाइम-ट्रवेल फिल्म में करेंगे डबल रोल, मेकर्स का दावा- ‘विजय को पहले कभी नहीं…”

0
The Goat Trailer: साउथ के थलापति इस टाइम-ट्रवेल फिल्म में करेंगे डबल रोल, मेकर्स का दावा- ‘विजय को पहले कभी नहीं…”

The Goat Trailer: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द गोट (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम)’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. यह एक टाइम ट्रेवल फिल्म है, जिसमें विजय डबल रोल में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं. इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर को देख मालूम पड़ता है की एक्शन लवर को इस फिल्म में बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है. इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर से यह भी हिंट मिलता है कि एक्टर इस फिल्म में दो किरदार यानी बाप और बेटे का किरदार निभा रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कि ट्रेलर में क्या-कुछ खास है.

द गोट का ट्रेलर

विजय थलापति की फिल्म के 2 मिनट 51 सेकंड के वीडियो की शुरुआत में ही आपको अच्छा खासा एक्शन देखने को मिलता है. जिसमें विजय एक होस्टेज नेगोशिएटर, फील्ड एजेंट और जासूस के रूप में पेश नजर आते हैं, जिसने अपने करियर में 68 सफल ऑपरेशन किए हैं. उनके इस किरदार को ‘सैट्स का गोट’ भी कहा जाता है. फिल्म में विजय के इस किरदार का नाम गांधी है, जिसकी प्रेगनेंट पत्नी को गांधी बने विजय पर शक है कि उसका अफेयर कहीं और चल रहा है, जबकि गांधी दारू पीकर नशे की हालत में इधर उधर घूमता रहता है.

Also Read: Thalapathy Vijay: साउथ स्टार थलपति विजय पत्नी संगीता से ले रहे तलाक! सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा, जानिए सच्चाई

Also Read: Thalapathy Vijay Birthday:धोनी की निर्मित फिल्म में नजर आयेंगे थलपति विजय, क्रिकेटर निभायेंगे कैमियो रोल!

युवा अवतार में दिखते हैं विजय

इसी बीच विजय जब एक मिशन के दौरान अपने परिवार को बैंकॉक ले जाता है तब चीजें कुछ बिगड़ने लगती हैं, जिस बीच हम विजय को उनके दूसरे युवा विजय वाले किरदार को देखते हैं, जो अपने ही पिता वाले किरदार से कहता है “नहीं पापा, आप खतरे में हैं.” फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु ने इस ट्रेलर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “मेरे हीरो THE @actorvijay को उस तरह से पेश कर रहा हूं, जिस तरह से आप सदियों से देखना चाहते थे! यहाँ #TheGoatTrailer है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.”

द गोट स्टार कास्ट

द गोट के स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में प्रभु देवा, जयराम, अजमल अमीर, मोहन, लैला, वैभव, योगी बाबू, प्रेमजी अमरेन और युगेंद्रन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. यह फिल्म इस साल 5 सितंबर को तहलका मचाने सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Previous article Kolkata Murder Case: झारखंड में हड़ताल पर रहे डॉक्टर, रांची के रिम्स और सदर अस्पताल में इमरजेंसी छोड़ सभी सेवाएं ठप
Next article वीमेन ऑफ द वीक: कॉन्फिडेंट होने के लिए खुद को खुद की नजरों से देखें, पढ़िए काजल चौधरी ने ऐसा क्यों कहा…
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel