[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment इविक्शन के बाद फूटा रचित रोझा का गुस्सा, बोले- भीख में मिली जीत मंजूर नही’, किसे बताया मास्टरमाइंड?

इविक्शन के बाद फूटा रचित रोझा का गुस्सा, बोले- भीख में मिली जीत मंजूर नही’, किसे बताया मास्टरमाइंड?

0
इविक्शन के बाद फूटा रचित रोझा का गुस्सा, बोले- भीख में मिली जीत मंजूर नही’, किसे बताया मास्टरमाइंड?
द 50 रचित सिंह रोझा, फोटो- इंस्टाग्राम

The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ में इन दिनों फिनाले से पहले जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. घर के अंदर लगातार बनते-बिगड़ते अलायंस, चौंकाने वाले एलिमिनेशन और वाइल्ड कार्ड एंट्री का सिलसिला जारी है. इसी बीच शो से बाहर हुए मशहूर कंटेंट क्रिएटर रचित रोझा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने सफर और शो के अंदर के समीकरणों पर खुलकर बात की. उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

रचित रोझा: ‘मैं जैसा हूं, वैसा ही रहा’

रचित का इविक्शन न सिर्फ दर्शकों बल्कि घर के उनके करीबी दोस्तों के लिए भी शॉकिंग रहा. टीवी9 हिंदी डिजिटल से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि 50 सेलिब्रिटीज के बीच अपनी पहचान बनाना कितना मुश्किल था, तो रचित ने कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दिया कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई. उनका कहना था कि उन्होंने शो में खुद को नहीं बदला. कई लोग जहां बनावटी नजर आए, वहीं उनकी ‘रॉ-नेस’ दर्शकों को पसंद आई और इसी वजह से वह भीड़ में अलग दिख सके.

इविक्शन पर बोले- गेम है, चलता रहता है

अपने एलिमिनेशन को लेकर रचित ने माना कि वह खुद भी एग्जिट ऑर्डर से हैरान थे. उनके मुताबिक उनके ग्रुप के लोग और बाहर की पब्लिक भी उतनी ही शॉक्ड थी. हालांकि उन्होंने इसे गेम का हिस्सा बताया और कहा कि हार-जीत चलती रहती है, लेकिन जिंदगी का सफर अभी लंबा है.

वहीं, घर के अंदर बने रिश्तों पर बात करते हुए रचित ने रजत, फैसल शेख, निक्की और अरबाज को अपना करीबी दोस्त बताया. उनका कहना है कि ये दोस्ती बाहर भी कायम रहेगी. दुश्मनी के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि वह शो में दुश्मन बनाने नहीं गए थे, लेकिन जो गलत लगा, वह सामने कह दिया.

वाइल्ड कार्ड मिला तो क्या बदलेंगे?

अगर दोबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलती है तो रचित अपनी ओवर-एक्साइटमेंट पर कंट्रोल करना चाहेंगे. जिस टास्क में वह आउट हुए, उसमें टारगेट उनके हाथ से फट गया था. उनका मानना है कि अगली बार मौका मिला तो ज्यादा संतुलन के साथ खेलेंगे.

उन्होंने आगे शो में बार-बार बदलते गठबंधनों पर कहा कि अलायंस नहीं, लोग बदल रहे थे. उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम पूरी ईमानदारी से खेल रही थी, जबकि कुछ लोग गेम में स्विच मार रहे थे. उनके मुताबिक जनता अब सब देख रही है.

किसे बताया ‘मास्टरमाइंड’?

घर के मास्टरमाइंड के सवाल पर रचित ने बिना हिचकिचाए रजत का नाम लिया. उनके अनुसार रजत हर स्थिति में दिमाग लगाकर गेम पलटने की क्षमता रखते हैं. वहीं दोहरे चेहरे वाले कंटेस्टेंट्स की बात करते हुए उन्होंने प्रिंस नरूला का नाम लिया.

‘भीख में मिली जीत नहीं चाहिए’

सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस बयान की हो रही है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर किसी को दया या एहसान में ट्रॉफी मिलती है तो वह जीत नहीं, भीख है. इस पर सफाई देते हुए रचित ने दोहराया कि चाहे दोस्त ही क्यों न हो, वह मेहनत से जीती ट्रॉफी को ही असली जीत मानते हैं. अगर उनका सफर खत्म होता है तो वह उसे सम्मान के साथ स्वीकार करेंगे. उन्होंने कहा, “भीख में मिली जीत मुझे नहीं चाहिए”.

विनर कौन होगा?

विनर के सवाल पर रचित ने कहा कि वह चाहते हैं कि रजत या फैसल शेख में से कोई ट्रॉफी जीते, या फिर उनके ग्रुप का कोई सदस्य जीत हासिल करे. आखिर में उन्होंने अपने फैंस को मैसेज देते हुए रचित ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. वह जो भी हैं, दर्शकों के प्यार की वजह से हैं और आगे भी हमेशा रियल रहेंगे.

फिलहाल शो में समीकरण हर दिन बदल रहे हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिनाले की रेस में कौन आगे निकलता है और किसके सिर सजती है ‘द 50’ की ट्रॉफी.

यह भी पढ़ें: The 50 के विनर बने शिव ठाकरे? रीयूनियन में ‘विनर वाली खुशी’ पर दिया दिलचस्प जवाब

Previous article अमेरिका ने भारतीय सोलर पैनलों पर 126% शुल्क लगाया, एक्सपोर्टर्स को बड़ा झटका
Next article पीएम मोदी ने दी विजय-रश्मिका को शुभकामनाएं, कपल के लिए लिखी खास पंक्तियां
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel