[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment The 50 में कौन है नया कपल? रिद्धि और सिवेट की केमिस्ट्री पर अर्चना ने किया मजेदार कमेंट

The 50 में कौन है नया कपल? रिद्धि और सिवेट की केमिस्ट्री पर अर्चना ने किया मजेदार कमेंट

0
The 50 में कौन है नया कपल? रिद्धि और सिवेट की केमिस्ट्री पर अर्चना ने किया मजेदार कमेंट
द 50 का नया प्रोमो, फोटो- इंस्टाग्राम

The 50: टीवी रियलिटी शो ‘द 50’ का नया प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया. इस प्रोमो में टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने मजाकिया अंदाज में इशारा किया कि शो में एक नई लव स्टोरी शुरू हो गई है. प्रोमो में उन्होंने सीधे उस सेलिब्रिटी कपल के सामने यह कहा, जिससे दोनों मुस्कुराने लगे. आइए पूरी अपडेट देते हैं.

सिवेट और रिद्धि की दोस्ती पर अर्चना का कमेंट

अर्चना ने प्रोमो में श्वेत तोमर और रिद्धि डोगरा की दोस्ती को लेकर मजाक करते हुए कहा, “आप दोनों दोस्त से ज्यादा गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड लगते हैं.” यह सुनकर दोनों मुस्कुराने लगे और उनकी केमिस्ट्री अलग-अलग स्टाइल में नजर आई. एक जगह तो दोनों प्यार से गले भी मिलते दिखे. अर्चना ने इसे रोमांटिक अंदाज में टिपिकल “निब्बा-निब्बी” बताया.

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

प्रोमो देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट भी इस नए कपल को लेकर बढ़ गई है. कमेंट सेक्शन में फैंस ने इन दोनों को क्यूट और एडोरेबल बताया.

Image 112
The 50 में कौन है नया कपल? रिद्धि और सिवेट की केमिस्ट्री पर अर्चना ने किया मजेदार कमेंट 4
Image 111
The 50 में कौन है नया कपल? रिद्धि और सिवेट की केमिस्ट्री पर अर्चना ने किया मजेदार कमेंट 5

रियलिटी शो की लव स्टोरीज

अब तक दर्शकों ने कई रियलिटी शो देखे हैं जिनमें सेलिब्रिटी कपल्स के बीच प्यार और दोस्ती हुई. लेकिन शो से बाहर आने के बाद ज्यादातर के रिश्ते खत्म हो गए. कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्हें रियलिटी शो में प्यार हुआ और बाद में उन्होंने शादी कर ली. ‘द 50’ के कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को भी ‘बिग बॉस’ रियलिटी शो में प्यार हुआ और शो से बाहर आने के बाद दोनों ने शादी कर ली.

शो की स्ट्रीमिंग टाइमिंग

शो ‘द 50’ हर रात JioHotstar पर 9:00 बजे और Colors पर 10:30 बजे स्ट्रीम हो रहा है. अगर आप इस नए कपल और गेम के रोमांच को देखना चाहते हैं, तो इसे मिस न करें.

यह भी पढ़ें: इस शुक्रवार OTT पर लगेगा साउथ फिल्मों और वेब सीरीज का मेला, पूरी लिस्ट एक जगह देखें

Previous article कांटाकोश में आग लगने से 11 परिवारों के घर जले, लाखों की संपत्ति जली
Next article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने TMC सांसदों को नहीं दिया मिलने का समय, ममता बनर्जी की पार्टी ने फिर लिखी चिट्ठी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel