[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment चाहत-प्रिंस के गले लगने पर रजत को हुई जलन, क्या शुरू हुआ नया रोमांस?

चाहत-प्रिंस के गले लगने पर रजत को हुई जलन, क्या शुरू हुआ नया रोमांस?

0
चाहत-प्रिंस के गले लगने पर रजत को हुई जलन, क्या शुरू हुआ नया रोमांस?
रजत दलाल और चाहत पांडे, फोटो- इंस्टाग्राम

The 50 Latest Episode: ‘द 50′ अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा, इंटेंस टास्क और अनप्रेडिक्टेबल ट्विस्ट के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है. इस सीजन में जो सबसे दिलचस्प कहानी सामने आ रही है, वह है टेलीविजन एक्ट्रेस चाहत पांडे और फिटनेस ट्रेनर रजत दलाल की जोड़ी की वापसी. पहले बिग बॉस 18’ में इनके खट्टे-मीठे रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और अब ‘द 50’ में यह जोड़ी एक नए रोमांटिक ट्विस्ट के साथ वापस आई है.

हाल ही के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसने इनकी केमिस्ट्री को और भी दिलचस्प बना दिया. चाहत पांडे ने जब प्रिंस नरूला को गले लगाया, तो रजत की जलन साफ नजर आई. क्या है इस नए ट्विस्ट के पीछे की पूरी कहानी? आइए जानते हैं.

लेटेस्ट एपिसोड में क्या हुआ?

लेटेस्ट एपिसोड में चाहत पांडे को नॉमिनेशन से बचा लिया गया. इसके बाद वह प्रिंस नरूला से मिलीं, जिन्हें वह अपना भाई मानती हैं. प्रिंस ने वादा किया कि जब भी मौका मिलेगा, वह चाहत को बचाएंगे. इसके बाद, प्रिंस ने उन्हें गले लगा लिया और बताया कि उनकी टीम के सदस्य उन्हें बाहर करना चाहते हैं. चाहत यह बात अपनी टीम के साथ शेयर करने के लिए लौटीं, तो रजत दलाल ने उनसे पूछा, “तुमने उन्हें गले क्यों लगाया?” हालांकि चाहत ने यह साफ किया कि वह प्रिंस को भाई की तरह मानती हैं, फिर भी रजत की नजरों में जलन साफ थी. शो में बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी इस बारे में मजाक किया और रजत को चिढ़ाया.

कंटेस्टेंट्स ने चाहत और रजत को कहा ‘भैया और भाभी’

वहीं, बीते दिन 16 फरवरी के एपिसोड में लक्ष्य ने मजाक करते हुए कहा कि वे रजत के लिए एक इंडियन पत्नी ढूंढ रहे हैं. इस पर सपना चौधरी ने चाहत को बताया कि शो के बाद वह रजत के घर जाने का प्लान बना रही हैं. हालांकि, चाहत ने तुरंत इस आइडिया को नकारा करते हुए कहा, “मैंने रजत को बहुत पहले रिजेक्ट कर दिया था. उनके पास तो दिल ही नहीं है.”

इसके बाद, एक टास्क के दौरान, अरबाज पटेल, फैसू, दिग्विजय और कुछ अन्य कंटेस्टेंट्स ने मजाक करते हुए गाना गाया, “वाह वाह राम जी, जोड़ी क्या बनाई, भैया और भाभी को बधाई हो बधाई,” जिससे चाहत और रजत दोनों ही थोड़े असहज हो गए. हालांकि दोनों ने इसे टालने की कोशिश की, लेकिन मजाक और चिढ़ाने का सिलसिला जारी रहा.

अब आगे क्या होगा?

चाहत और रजत का यह रोमांटिक ड्रामा ‘द 50’ में शो के अगले ट्विस्ट को और दिलचस्प बना रहा है. अब देखना यह होगा कि इन दोनों के रिश्ते में किस तरह के और ट्विस्ट आते हैं और क्या शो में नया ड्रामा देखने को मिलेगा.

मालूम हो कि ‘द 50’ रोजाना रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होता है और रात 9 बजे JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: ‘द 50’ में 4 वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स की वापसी, क्या होगा घर में नया ड्रामा?

Previous article जिले में एनएचएम कर्मियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त
Next article मरम्मत के दौरान मंदिर के छज्जा से गिरा मजदूर, मौत
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel