[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment The 50: भारतीय एंटरटेनमेंट में हाई-एंगेजमेंट रियलिटी शो की शानदार वापसी, जानें कहां देख सकते हैं यह शो?

The 50: भारतीय एंटरटेनमेंट में हाई-एंगेजमेंट रियलिटी शो की शानदार वापसी, जानें कहां देख सकते हैं यह शो?

0
The 50: भारतीय एंटरटेनमेंट में हाई-एंगेजमेंट रियलिटी शो की शानदार वापसी, जानें कहां देख सकते हैं यह शो?
द 50, फोटो- इंस्टाग्राम

शो का नाम- द 50
कलाकार- करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरूला, उर्वशी ढोलकिया, निक्की तम्बोली, फैसल शेख उर्फ ​​फैसू, कृष्णा श्रॉफ, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, नीलम गिरी सहित अन्य
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार
टीवी- कलर्स
रेटिंग- 4 स्टार

The 50: भारतीय रियलिटी टेलीविजन को अब एक ऐसा शो मिल गया है, जिसने आते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है- ‘द 50’. पहली नजर में यह शो थोड़ा जाना-पहचाना लग सकता है, क्योंकि इसमें 50 कंटेस्टेंट्स एक ही घर में रहते हैं और अलग-अलग टास्क में हिस्सा लेते हैं. लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता है, इसकी असली खासियत सामने आती है.इस शो की असली जान इसका अनोखा कॉन्सेप्ट है. शो का विजेता जहां 50 लाख की बड़ी रकम अपने नाम करता है. वहीं उसके फैंस को भी इनाम मिलता है. शो को चार स्टार मिले हैं.

एंटरटेनमेंट का फुल डोज

The 50 को भारत में लेकर आए हैं बानी जे एशिया जो पहले से ही रियलिटी और अनस्क्रिप्टेड कंटेंट की दुनिया में बड़ा नाम है. दुनिया की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट प्रोडक्शन कंपनी के तौर पर पहचानी जाने वाली बानी जे एशिया ने इस शो के जरिए भारतीय रियलिटी टेलीविजन के स्तर को एक नई ऊंचाई दी है. शो का पहला एपिसोड ने बता दिया कि दर्शकों को आगे जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिलने वाला है. हर एपिसोड में ड्रामा, स्ट्रैटेजी, सस्पेंस, एक्शन और इमोशंस का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता है.

The 50 के कंटेस्टेंट

द 50 के कंटेस्टेंट में उर्वशी ढोलकिया, मनीषा रानी, ​​मोनालिसा, अर्चना गौतम, रजत डाला, दुष्यंत सिंह, श्रुतिका अर्जुन, करण पटेल, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, सिवेट तोमर, दिग्विजय राठी, आरुषि चावला, नेहल चुडासमा, शाइनी दोशी,दिव्या अग्रवाल, नीलम गिरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत सहित कई अन्य स्टार्स हैं.

जानें कहां देख सकते हैं शो?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि द 50 कब और कहां देखा जा सकता है, तो दर्शकों के लिए पूरी जानकारी सामने आ चुकी है. यह रियलिटी शो 1 फरवरी 2026 से शो जियो हॉटस्टार पर रोजाना रात 9 बजे स्ट्रीम होगा. द 50 का टेलीकास्ट कलर्स पर रात 10:30 बजे किया जाएगा. यानी जो दर्शक ओटीटी पर शो मिस कर देते हैं, वे टीवी पर आराम से इसे एंजॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- The 50 Show: आज से शुरू होने जा रहा द 50 रियलिटी शो, रूल्स ने बढ़ा दी फैंस की धड़कन

Previous article Bihar Ka Mausam: कहीं कोहरे का येलो अलर्ट, कहीं बारिश की दस्तक—जानें कब से मिलेगी कनकनी से राहत?
Next article बांग्लादेश चुनाव में कड़ी नजर रखेगा भारत, मोहम्मद यूनुस ने भेजा निमंत्रण, ऑब्जर्वर भेजेगी भारतीय सरकार
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel