[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment The 50: ‘द 50’ में लगेगा रोमांस का तड़का, भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर कपल मोनालिसा–विक्रांत सिंह राजपूत की होगी शो में धमाकेदार एंट्री

The 50: ‘द 50’ में लगेगा रोमांस का तड़का, भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर कपल मोनालिसा–विक्रांत सिंह राजपूत की होगी शो में धमाकेदार एंट्री

0
The 50: ‘द 50’ में लगेगा रोमांस का तड़का, भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर कपल मोनालिसा–विक्रांत सिंह राजपूत की होगी शो में धमाकेदार एंट्री
शो में हुई मोनालिसा-विक्रांत की एंट्री

The 50: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर आने वाला नया रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. जैसे-जैसे शो की डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इसके कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं और दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है. अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आई है, जिसने भोजपुरी फैंस को खुश कर दिया है.

मोनालिसा-विक्रांत की हुई एंट्री

भोजपुरी सिनेमा का पॉपुलर और हॉट कपल मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत अब ‘द 50’ का हिस्सा बनने जा रहा है. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी साफ नजर आ रही है. बता दें, फराह खान पहली बार अपने खुद के रियलिटी शो के साथ दर्शकों के सामने आ रही हैं. इस शो में 50 जाने-माने सितारे एक खास गेम फॉर्मेट के तहत नजर आने वाले हैं. कुछ समय पहले ही ‘द 50’ के घर की झलक दिखाई गई थी, जिसने लोगों एक्साइटेड कर दिया है. अब कंटेस्टेंट्स के नाम धीरे-धीरे रिवील किए जा रहे हैं.

क्या होगा खास?

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की एंट्री को शो के लिए बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है. दोनों की केमिस्ट्री हमेशा से दर्शकों को पसंद आती रही है. इससे पहले दोनों ने बिग बॉस में भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. ऐसे में ‘द 50’ में इनकी मौजूदगी शो की टीआरपी को नई ऊंचाई दे सकती है. हाल ही में शो के लिए दिव्या अग्रवाल, करण पटेल और फैसल शेख के नाम भी कन्फर्म किए गए हैं. कहा जा रहा है कि ‘द 50’ में रोमांस, ड्रामा, स्ट्रेटजी और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

इन सेलेब्स की आ रही हैं खबर

रिपोर्ट्स के अनुसार, अरबाज पटेल, आशीष भाटिया, निक्की तंबोली, उर्फी जावेद, करण कुंद्रा, अनुष्का सेन, सीमा खान, दिग्विजय राठी, श्रेया कालरा, युजवेंद्र चहल, धनश्री, शूरा खान जैसे सितारों को भी शो में देखा जा सकता है. हालांकि इन नामों पर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नॉयना की चालों पर फिरेगा पानी, बापजी का कर्ज चुकाने और रणविजय को एक्सपोज करने के तैयारी में है तुलसी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel