[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment भावना सिंह ने दिव्या अग्रवाल को कहा ‘गोल्ड डिगर’, पर्सनल लाइफ की उड़ाई धज्जियां

भावना सिंह ने दिव्या अग्रवाल को कहा ‘गोल्ड डिगर’, पर्सनल लाइफ की उड़ाई धज्जियां

0
भावना सिंह ने दिव्या अग्रवाल को कहा ‘गोल्ड डिगर’, पर्सनल लाइफ की उड़ाई धज्जियां
The 50 Bhavya Singh Divya Agarwal Fight

The 50: नए रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) ने लॉन्च होते ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में जहां एक तरफ टास्क और स्ट्रैटेजी देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी लड़ाई हुई जिसने पूरे घर का माहौल हिला दिया. बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल और कंटेस्टेंट भावना सिंह के बीच हुई तीखी बहस देखते ही देखते निजी आरोपों तक पहुंच गई. टास्क के दौरान शुरू हुआ विवाद ‘गोल्ड डिगर’ जैसे कमेंट और पर्सनल लाइफ पर लगाए गए आरोपों में बदल गया. इस झगड़े ने न सिर्फ कंटेस्टेंट्स को बल्कि दर्शकों को भी हैरान कर दिया है और अब हर कोई जानना चाहता है कि आगे शो में हालात किस करवट बैठेंगे.

टास्क से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, ‘बैल और बुद्धि’ टास्क के दौरान दिव्या ने अर्चना को लेकर एक कमेंट किया, जिससे भावना नाराज हो गईं. अर्चना के साथ अच्छी बॉन्डिंग रखने वाली भावना को दिव्या का लहजा पसंद नहीं आया और यहीं से दोनों के बीच टकराव शुरू हो गया.

वॉशरूम में रोती दिखीं दिव्या

लड़ाई के बाद दिव्या वॉशरूम में भावुक हो गईं और रोते हुए उन्होंने भावना से टिशू देने को कहा. लेकिन भावना ने साफ इनकार कर दिया. बाद में बीटीएस बातचीत में भावना ने कहा कि उन्हें दिव्या का टोन रूड लगा और वह इससे बिल्कुल खुश नहीं थीं.

भावुक होकर शो छोड़ने की बात करने लगीं दिव्या

दिव्या ने अपनी दोस्त रिद्धि से दिल की बात साझा करते हुए कहा कि उन्होंने सालों मेहनत कर रिश्ते बनाए हैं, लेकिन हर शो में उन्हें अकेले लड़ना पड़ता है. उन्होंने कहा कि बिग बॉस जीतने के बाद भी लोग उन्हें गलत समझते हैं. दिव्या अर्चना से भी इस बर्ताव को लेकर टूटती नजर आईं.

भावना के निजी आरोपों से बढ़ा विवाद

बात यहीं खत्म नहीं हुई. भावना ने सपना चौधरी और अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत में दिव्या पर निजी टिप्पणियां कीं. उन्होंने दिव्या को ‘फेक’ बताते हुए यहां तक कह दिया कि लोग उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहते हैं. भावना ने दिव्या के करियर और पीआर को लेकर भी सवाल खड़े किए, जिससे विवाद और गहरा गया.

पति को याद कर फूट-फूटकर रोईं दिव्या

दूसरी ओर दिव्या अपने पति अपूर्व पदगांवकर को याद कर बेहद भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि शादी के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. उन्होंने दोस्ती का मतलब सीखा और खुद को पहले से ज्यादा शांत पाया.

अलग रहने के आरोप से मचा हंगामा

भावना ने आरोप लगाया कि दिव्या और उनके पति अलग-अलग रहते हैं, जिसे लेकर घर में माहौल और गरमा गया. हालांकि दिव्या के दोस्त रिद्धि, युविका, नेहाल और सिवेट उन्हें संभालते नजर आए.

‘द 50’ में आगे और बढ़ेगा ड्रामा

लेटेस्ट एपिसोड ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में ‘द 50’ में इमोशन्स, रिश्ते और टकराव और भी तेज होने वाले हैं. दिव्या और भावना की यह लड़ाई शो के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: मां बनने से पहले सोनम कपूर का जश्न, जुटे बॉलीवुड सितारे, PHOTOS

Previous article 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों की ये बातें आपको कर देंगी हैरान
Next article Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर की सर्जरी से पहले हॉस्पिटल में बवाल, तुलसी-नॉयना के रिश्ते में आया मोड़
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel