[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment TMKOC: क्या आप जानते हैं शो में पिता चंपकलाल की फीस ज्यादा है या बेटे जेठालाल की?

TMKOC: क्या आप जानते हैं शो में पिता चंपकलाल की फीस ज्यादा है या बेटे जेठालाल की?

0
TMKOC: क्या आप जानते हैं शो में पिता चंपकलाल की फीस ज्यादा है या बेटे जेठालाल की?

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ वर्ष 2008 में शुरू हुआ यह शो छोटे पर्दे का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है. ये टीवी की दुनिया में टॉप शो में से एक है. इस सीरियल के कलाकार काफी मोटी फीस लेते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है जेठालाल का किरदार अभिनेता दिलीप जोशी और उनके पिता का रोल निभाने वाले चंपकलाल यानी अमित भट्ट में से किसकी फीस ज्यादा हैं.

Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah जानिए असल जिंदगी में कैसी है तारक मेहता की लव स्टोरी

जेठालाल

‘तारक मेहता का उलटा चश्‍मा’ में जेठालाल का किरदार अभिनेता दिलीप जोशी निभा रहे है. लॉकडाउन से पहले ही शो मेकर्स ने कलाकारों की फीस में बढ़ोतरी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी को हर एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपये का मेहनताना मिलता है. वह शो के लीड कैरेक्‍टर हैं, ऐसे में उनकी फीस सबसे ज्‍यादा है.

चंपकलाल

तारक मेहता में अमित भट्ट जेठालाल के बाबू जी चंपकलाल का किरदार निभा रहे है. अमित तारक मेहता के उलटा चश्मा के अलावा टीवी शो खिचड़ी,यश बॉस, चुपके-चुपके, गपशप कॉफी शॉप जैसे कई टीवी शोज़ में भी काम कर चुके है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो हर‍ एपिसोड के लिए 70-80 हजार रुपये लेते हैं.

बता दें कि दिलीप जोशी ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ में अपने किरदार से लोगों के दिलों में बस गए हैं. शो में पत्नी दयाबेन के साथ उनकी केमिस्ट्री, बबीता जी के साथ उनका चुलबुला व्यवहार और तारक के साथ उनकी दोस्ती फैंस को लुभाती है. उनकी एक्टिंग, कॉमेडी और डायलॉग डिलीवरी ने उन्‍हें इस शो को सबसे पसंदीदा किरदार बना दिया है.

जबकि ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ शो में बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट ने स्वयं युवा होते हुए भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से बापूजी यानि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के पिता चंपकलाल जयंती लाल गडा का किरदार बखूबी निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. अमित भट्ट पहले भी कई धारावाहिको में नजर आ चुके हैं, लेकिन बापूजी के किरदार से उन्हें प्रसिद्धि मिली.

वहीं, इन दिनों खबर आ रही है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम इस कोरोना काल में शूटिंग के लिए तैयार है. तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कंफर्म किया है कि जल्द ही फिर से टीम शो के लिए शूटिंग शुरू करेगी. तारक मेहता के निर्माताओं ने टीम के साथ जूम मीटिंग की और इस नए बदलाव के बारे में जानकारी दी थी.

Posted By: Divya Keshri

Previous article India- Australia virtual summit: पीएम मोदी बोले- हमारे रिश्ते मजबूत, मॉरिसन को दिया भारत आने का न्यौता
Next article श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग का लगा आरोप, आईसीसी की एंटी करप्शन इकाई करेगी जांच
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel