[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Tanya Mittal की रईसी का नया नमूना, हाथ में गोल्ड प्लेटेड iPhone लेकर आईं नजर

Tanya Mittal की रईसी का नया नमूना, हाथ में गोल्ड प्लेटेड iPhone लेकर आईं नजर

0
Tanya Mittal की रईसी का नया नमूना, हाथ में गोल्ड प्लेटेड iPhone लेकर आईं नजर
तान्या मित्तल, फोटो- इंस्टाग्राम

Tanya Mittal एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी अमीरी के किस्से पहले भी चर्चा में रहे हैं, चाहे दुबई जाकर बकलावा खाना हो, चांदी की बोतल से पानी पीना हो या फिर हाई-प्रोफाइल सिक्योरिटी के साथ घूमना. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने लोगों को हैरान कर दिया है.

वीडियो में तान्या रेड कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनके हाथ में एक गोल्ड प्लेटेड iPhone है, जिसे वह कैमरे के सामने फ्लेक्स करती दिखाई देती हैं. इस फोन के बैक कवर पर भगवान राम और माता सीता की गले लगते हुए तस्वीर उकेरी गई है. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा, “राम”. इसी को लेकर फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

यहां देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर बंटे रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया. एक तरफ उनके फैंस हैं, जो इसे उनकी आस्था और डिवोशन से जोड़ रहे हैं. उनका कहना है कि तान्या ने अपने विश्वास को स्टाइल के साथ दिखाया है. वहीं दूसरी ओर ट्रोलर्स का कहना है कि सोने का दाम दिन-ब-दिन बढ़ रहा है और यहां आपको सोने का मोबाइल फोन मिला है, इसे लॉकर में रखें.

Image 260
Tanya mittal की रईसी का नया नमूना, हाथ में गोल्ड प्लेटेड iphone लेकर आईं नजर 5
Image 259
Tanya mittal की रईसी का नया नमूना, हाथ में गोल्ड प्लेटेड iphone लेकर आईं नजर 6
Image 261
Tanya mittal की रईसी का नया नमूना, हाथ में गोल्ड प्लेटेड iphone लेकर आईं नजर 7

क्या जल्द बजने वाली हैं शहनाइयां?

इन दिनों तान्या मित्तल की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में है. अफवाहें तेज हैं कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं. इन कयासों की शुरुआत उनके एक वीडियो से हुई, जिसमें वह लाल दुल्हन के जोड़े में नजर आईं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, “और तैयारियां शुरू…”. बस फिर क्या था, फैंस ने इसे शादी की तैयारियों का इशारा मान लिया. हालांकि तान्या ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

यह भी पढ़ें: इविक्शन के बाद फूटा रचित रोझा का गुस्सा, बोले- भीख में मिली जीत मंजूर नही’, किसे बताया मास्टरमाइंड?

Previous article सनैक्स में करें कुछ नया ट्राई, फटाफट बना लें मैसूर बोंडा
Next article पटना में फंदे से लटका मिला लॉ छात्र का शव, सुसाइड नोट में लड़की का जिक्र
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel