[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Tamil OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर मिलेगा तमिल फिल्मों-सीरीज का जबरदस्त डोज, लिस्ट चेक करें

Tamil OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर मिलेगा तमिल फिल्मों-सीरीज का जबरदस्त डोज, लिस्ट चेक करें

0
Tamil OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर मिलेगा तमिल फिल्मों-सीरीज का जबरदस्त डोज, लिस्ट चेक करें
तमिल ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Tamil OTT Releases: मार्च का महीना इस साल मनोरंजन और सस्पेंस दोनों से भरपूर है. OTT पर तमिल दर्शकों के लिए नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं. इस हफ्ते रोमांच, एक्शन, थ्रिल और रोमांस का मजा देखने को मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कि कौन‑सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं और इन्हें कहां देखा जा सकता है.

Kaattaan – JioHotstar (March 27)

‘काट्टान’ एक आने वाली तमिल वेब सीरीज है, जिसमें विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ मिलिंद सोमन, मुथुकुमारन, सिंगमपुली और अन्य कलाकार भी हैं.

सीरीज की कहानी एक कटे हुए सिर के इर्द‑गिर्द घूमती है, जिसकी धड़ की तलाश में पुलिस लगी हुई है. कहानी कई अलग-अलग नजरियों से यह जानने की कोशिश करती है कि आखिर हुआ क्या था. इस तरह दर्शकों को एक बेहद रोमांचक और सस्पेंस से भरी कहानी देखने को मिलती है. इसे एम. मणिकंदन ने निर्देशित किया है.

Naangal – SunNXT via OTTplay Premium (March 27)

‘नांगल’ एक तमिल फिल्म है, जिसकी कहानी तीन भाइयों के इर्द‑गिर्द घूमती है. ये बच्चे अपने पिता के कड़े और सख्त नियमों में बड़े होते हैं, जो उनके व्यक्तित्व और आपसी रिश्तों को प्रभावित करते हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हर भाई अपने तरीके से पिता के नियमों का सामना करता है. यह फिल्म टॉक्सिक पेरेंटिंग और बच्चों की परवरिश के मनोवैज्ञानिक असर पर बात करती है.

फिल्म का निर्देशन, छायांकन और लेखन अविनाश प्रकाश ने किया है. वहीं, मुख्य कलाकार अब्दुल राफे, मिथुन वी, ऋत्विक एम, नितिन डी, प्रार्थना श्रीकांत हैं.

तमिल थिएटर रिलीज

Happy Raj – Theatres (March 27)

‘हैप्पी राज’ एक आने वाली तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसे मारिया राजा एलानचेजियन ने निर्देशित किया है. फिल्म शहरी रोमांस और पारिवारिक ड्रामा का मेल है. इसमें दर्शक मजेदार टकराव, इमोशनल पल और कल्चरल मतभेद देखेंगे. GV प्रकाश कुमार मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही अब्बास, जॉर्ज मैरियन और श्री गौरी प्रिया भी नजर आएंगे. अब्बास लंबे समय बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: शाहिद कपूर की O’Romeo से विजय सेतुपति की Kaattaan तक, 23 से 29 मार्च OTT पर देखें क्या-क्या नया

Previous article EV को लंबे समय तक चलाना है? ये स्मार्ट टिप्स आएंगे काम
Next article हाइवा में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, परखच्चे उड़े, चालक घायल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel