[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment TMKOC: जानें कौन हैं Monaz Mevawalla, जिसने किया जेनिफर मिस्त्री को रिप्लेस, बनेंगी नयी रोशन भाभी

TMKOC: जानें कौन हैं Monaz Mevawalla, जिसने किया जेनिफर मिस्त्री को रिप्लेस, बनेंगी नयी रोशन भाभी

0
TMKOC: जानें कौन हैं Monaz Mevawalla, जिसने किया जेनिफर मिस्त्री को रिप्लेस, बनेंगी नयी रोशन भाभी

सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला कॉमेडी शो है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं. हाल ही में शो दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी को लेकर चर्चा में था. हालांकि दयाबेन तो नहीं आई, लेकिन मेकर्स को सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी ट्रोल किया. साथ ही खूब बुरा-भला भी कहा क्योंकि सबको यही लगा कि दयाबेन सच में वापस आ जाएगी. वहीं, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल जो मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाती थी, शो को छोड़ चुकी है. जेनिफर ने निर्माता असित कुमार मोदी और अन्य पर गंभीर आरोप लगाया था. जिसके बाद सीरियल कई अन्य वजहों से चर्चा में आ गया था. अब मेकर्स को जेनिफर का शो में रिप्लेसमेंट मिल गया है और वो है मोनाज मेवावाला. चलिए आपको बताते है कौन है मोनाज.

कौन हैं मोनाज मेवावाला?

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेनिफर मिस्त्री ने पहले मिसेज सोढ़ी की भूमिका निभाई थी, लेकिन मेकर्स के साथ अनबन की वजह से उन्होंने सीरियल को इसी साल अप्रैल में छोड़ दिया था. अब मिसेज रोशन सिंह सोढी के रोल में मोनाज मेवावाला दिखेंगी. मोनाज कुछ टीवी शोज में काम कर चुकी है. मोनाज के माता-पिता का नाम फिरदौस मेवावाला और आशा फिरदौस मेवावाला था. एक्ट्रेस ने कसूर सहित कई फिल्मों में काम किया है. उनकी उम्र 37 साल है और उन्होंने मुंबई में पढ़ाई की है. वो एक साल्सा डांसर भी है. मोनाज के पास एक पेट डॉग है, जिसके साथ वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती है.

https://www.instagram.com/p/Ct8ZSTwKkXB/

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कही ये बात

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मोनाज मेवावाला ने जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल को रिप्लेस कर लिया है. ईटाइम्स से बात करते हुए जेनिफर ने कहा, इस बार जब मैंने 7 मार्च को शो छोड़ा तो मुझे पूरा विश्वास था कि मैं वापस नहीं लौटूंगी. तो पूरी टीम से लगाव खत्म हो गया. मैं इस दिन के लिए तैयार और तैयार था. शो में नए रोशन के रूप में मोनाज के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मैं उस व्यक्ति को आशीर्वाद देना चाहती थी जो यह भूमिका निभाने के लिए मेरी जगह आ रही है. मैं चाहती हूं कि व्यक्ति सुखी और समृद्ध हो. मैं चाहती हूं कि नये व्यक्ति को भी दर्शक स्वीकार करें. क्योंकि स्वीकार्यता नहीं होगी दर्शकों की तो चीजें मुश्किल हो जाती हैं.

https://www.instagram.com/p/CyrOXOdhXU0/

दयाबेन की होगी वापसी!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. बीते 6 सालों से दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी इन-दिनों अपनी फैमिली के साथ टाइम बिता रही है. वह जब प्रेग्नेंट थी, तब उन्होंने सीरीयल के ब्रेक लिया था. हालांकि अबतक उन्होंने वापसी नहीं की और फैंस उनका इंतजार कर रहे हैं. गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में शैलेश लोढ़ा और जेनिफर मिस्त्री ने शो को अलविदा कहा है. उनके शो छोड़ने के बाद से ही सीरियल कई गलत वजहों को लेकर चर्चा में है. अबतक इसे कई स्टार्स ने शो को अलविदा कह दिया है. इससे नेहा मेहता, टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने भी शो छोड़ दिया है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ऑफ-एयर हो रहा तारक मेहता का उल्टा चश्मा! अब नजर नहीं आएंगे जेठालाल-बबीता जी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ होगा ऑफ-एयर?

टीवी का लोकप्रिय सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 15 सालों के बाद बंद होने वाला है. चल रही अटकलों ने सुझाव दिया कि शो आने वाले महीनों में समाप्त होने की संभावना है. हालांकि ये अफवाह सच नहीं है और शो ऑफ-एयर नहीं होगा. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बेहद पसंद किया जाने वाला सिटकॉम खत्म नहीं हो रहा है और यहीं रहेगा. हालांकि, मेकर्स की ओर से इस पर आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है.

Previous article बिहार टॉपर घोटाला: पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में था बच्चा राय, ईडी को किया चैलेंज तो पड़ा बड़ा छापा
Next article अल्लू अर्जुन ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आपके द्वारा रचे गए जादू को…
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel