[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment तारक मेहता में ‘जमील जमाली’ की एंट्री से मचा बवाल, बाबूलाल को देख गोकुलधाम में फैली अफरा-तफरी

तारक मेहता में ‘जमील जमाली’ की एंट्री से मचा बवाल, बाबूलाल को देख गोकुलधाम में फैली अफरा-तफरी

0
तारक मेहता में ‘जमील जमाली’ की एंट्री से मचा बवाल, बाबूलाल को देख गोकुलधाम में फैली अफरा-तफरी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में राकेश बेदी, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक बार फिर ‘धुरंधर’ फेम एक्टर राकेश बेदी की एंट्री होने जा रही है. फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके किरदार को मिली चर्चा के बाद अब उनकी वापसी को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

बाबूलाल के किरदार में लौटे राकेश बेदी

जारी किए गए प्रोमो में राकेश बेदी एक बार फिर बाबूलाल के रोल में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वह कार में बैठे हुए तारक मेहता को फोन करते हैं और उनकी लोकेशन के बारे में पूछते हैं. दूसरी तरफ तारक मेहता उन्हें बताते हैं कि वह रास्ते में हैं. हालांकि बाबूलाल को उनकी बात पर भरोसा नहीं होता और वह कहते हैं कि ट्रैफिक की कोई आवाज सुनाई नहीं दे रही. तभी पास खड़े जेठालाल और अंजलि माहौल संभालने के लिए खुद ही गाड़ियों की आवाज निकालने लगते हैं. यह प्रोमो काफी मेजदार है.

देखें प्रोमो

गोकुलधाम पहुंचते ही हुई बड़ी गलतफहमी

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब अब्दुल, तारक मेहता को फोन कर बताता है कि उनके बॉस गोकुलधाम सोसाइटी पहुंचने वाले हैं. कुछ ही देर बाद बाबूलाल अपनी कार से उतरते हैं, लेकिन वहां मौजूद लोग उन्हें जमील जमाली समझ बैठते हैं. लोग उनके पीछे दौड़ पड़ते हैं और बाबूलाल खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं. बाबूलाल भागकर अंजलि भाभी के घर जाते हैं.

प्रोमो देखकर फैंस हुए उत्साहित

नए प्रोमो को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कौशिक दास नाम के यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, धुरंधर के जमील जमाली को पहचान लिया सब ने. इसीलिये सब पीछे पड़े हैं महेता के बॉस के. राजन नाम के यूजर ने लिखा, जमील मामू टेंशन मत लो हमारा एजेंट सुंदर आएगा आपको बचाने. कुशल नाम के यूजर ने लिखा, सारा फैंस जमील जमाली को पहचान लिए इसलिए सब लोग पीछे पड़े हैं.

Image 67
तारक मेहता में 'जमील जमाली' की एंट्री से मचा बवाल, बाबूलाल को देख गोकुलधाम में फैली अफरा-तफरी 5
Image 68
तारक मेहता में 'जमील जमाली' की एंट्री से मचा बवाल, बाबूलाल को देख गोकुलधाम में फैली अफरा-तफरी 6
Image 69
तारक मेहता में 'जमील जमाली' की एंट्री से मचा बवाल, बाबूलाल को देख गोकुलधाम में फैली अफरा-तफरी 7

यह भी पढ़ें- Anupama: दिग्विजय ने राही को दिखाया आईना, अंश-प्रेरणा की बढ़ीं नजदीकियां

Previous article गिरिडीह: दंपति पर धारदार हथियार से हमला, पति की मौत, पत्नी घायल
Next article जनसमस्याओं पर सरकार विफल, नीट धांधली की उच्चस्तरीय जांच हो : मनोज पांडे
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel