[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘कृष्णन अय्यर’ तनुज महाशब्दे ने दिशा वकानी की वापसी पर किया बड़ा खुलासा, जेठालाल-दया भाभी संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘कृष्णन अय्यर’ तनुज महाशब्दे ने दिशा वकानी की वापसी पर किया बड़ा खुलासा, जेठालाल-दया भाभी संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘कृष्णन अय्यर’ तनुज महाशब्दे ने दिशा वकानी की वापसी पर किया बड़ा खुलासा, जेठालाल-दया भाभी संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के तनुज महाशब्दे, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी की निर्मित तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो बन चुका है. 17 साल से अधिक समय और 5000 से ज्यादा एपिसोड पूरे कर चुके इस शो के साथ कई कलाकारों का इमोशनल जुड़ाव भी रहा है. इनमें से एक हैं कृष्णन अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे, जो शुरुआत से ही शो का हिस्सा हैं.

हाल ही में स्क्रीन को दिए गए अपने इंटरव्यू में तनुज ने शो की यादों और खासकर दिशा वकानी (दयाबेन) से जुड़े कई किस्से साझा किए. उन्होंने बताया कि दिशा सिर्फ ऑन-स्क्रीन नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी उतनी ही प्यारी और केयरिंग थीं. साथ ही उन्होंने उनकी वापसी और जेठालाल के साथ रिश्ते पर भी बातें की. आइए सबकुछ बताते हैं.

दिशा वकानी के साथ कैसा है तनुज का रिश्ता?

तनुज ने बताया कि वह आज भी दिशा वकानी के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, “दिशा जी से मेरा रिश्ता हमेशा बहुत अच्छा रहा है. वह मेरे लिए बहन जैसी हैं. जब मेरी मां का निधन हुआ था, तो उन्होंने मुझे फोन किया, अपने घर बुलाया. हम आज भी बात करते हैं और वह बेहद सम्मानित और प्यारी इंसान हैं. हम उन्हें बहुत मिस करते हैं. ”

उन्होंने आगे कहा कि दिशा सेट पर सबका ख्याल रखती थीं. वह कहते हैं, “वह घर का बना खाना लेकर आती थीं और खासकर बैचलर को-स्टार्स की मदद करती थीं. गुरुचरण और मुझे वह अक्सर पूछती थीं कि नाश्ता किया या नहीं. वह असल जिंदगी में भी अपने दयाबेन जैसे ही थीं—प्यारी, मिलनसार और खुशियां बांटने वाली.”

दिलीप जोशी के साथ बॉन्डिंग

कृष्णन अय्यर और जेठालाल की ऑन-स्क्रीन नोकझोंक भले ही आइकॉनिक है, लेकिन असल जिंदगी में दोनों की दोस्ती काफी गहरी है. तनुज कहते हैं, “दिलीपजी सीनियर एक्टर हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. उन्होंने मेरे किरदार को बेहतर बनाने में मेरी काफी मदद की.”

दया भाभी की वापसी पर तनुज का रिएक्शन

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें दयाबेन की शो में वापसी के बारे में कुछ जानकारी है, तो तनुज ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, “दया भाभी की वापसी का मुद्दा अब तो पार्लियामेंट में उठना चाहिए. हमें भी नहीं पता कि वह कब लौटेंगी. सिर्फ असित कुमार मोदी जी ही जानते हैं.”

तनुज ने यह भी बताया कि TMKOC उनकी जिंदगी बदल देने वाला शो रहा है और दर्शकों के प्यार ने उन्हें आज जिस मुकाम पर पहुंचाया है, उसके लिए वह आभारी हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की एक्स-सोनू के साथ मेकर्स का विवाद खत्म, आधिकारिक बयान में कहा- सबकुछ आपसी सहमति से सुलझा, जानें पूरा मामला

Previous article Winter Special Green Salad Recipe: सर्दियों में सुबह खाएं 5 सब्ज़ियों से बना हेल्दी ग्रीन सलाद – इसे खाने से शरीर बनेगा फुर्तीला और एनर्जेटिक
Next article पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Realme GT 8 Pro, मिलेगा 200MP टेलीफोटो लेंस और 7000mAh की बैटरी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel