[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल का कैसा है जेठालाल-भिड़े संग रिश्ता, बोले- सेट पर आते ही…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल का कैसा है जेठालाल-भिड़े संग रिश्ता, बोले- सेट पर आते ही…

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल का कैसा है जेठालाल-भिड़े संग रिश्ता, बोले- सेट पर आते ही…
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah popatlal net worth

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो में पोपटलाल की भूमिका निभाने वाले श्याम पाठक अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब हंसाते है. उनकी और भिड़े की जुगलबंदी देखने लायक होती है. अब श्याम ने शो के 16 साल पूरे होने पर बात की है. साथ ही बताया कि कैसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने उनकी जिंदगी बदल दी.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर क्या बोले श्याम पाठक

श्याम पाठक ने ई-टाइम्स संग बात करते हुए कहा, ”तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक इमोशन बन गया है, यह अब सिर्फ एक शो नहीं रह गया है. हमारे दर्शकों के लिए रोजाना रात को 8:30 बजे खाना खाते वक्त शो देखना एक आदत सी बन गई है. खाना खाते उनके चेहरों पर मुस्कुराहट लाना ये हमारा कर्म बन चूका है. हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि हम खुशियां फैलाने का कारण हैं और भगवान ने हमें दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए चुना है.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से कैसे बदल गई श्याम पाठक की लाइफ

श्याम पाठक ने कहा, ”16 साल का सफर अद्भुत रहा और ये 16 साल कैसे बीत गए पता ही नहीं चला. चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने तारक जैसी किसी चीज की कल्पना की थी और भगवान की कृपा से इसे सभी ने पसंद किया है. हमारे निर्माता असित कुमार मोदी और बाकी सभी लोगों ने इस शो को सफल बनाने के लिए मिलकर काम किया है. पूरी टीम दिन-रात कड़ी मेहनत करती है. यह बहुत थका देने वाला काम है, लेकिन दिन के अंत में जब हमें पता चलता है कि दर्शक बहुत खुश हैं, तो सब जानकर काफी अच्छा लगता है.”

पोपटलाल की शादी को लेकर दर्शक पूछते हैं ऐसे सवाल

श्याम ने खुलास किया कि कई बार ऐसा हुआ है जब हमारे निर्माता असित भाई को फोन आए और फैंस ने उनसे कहा कि आपको पोपटलाल के लिए लड़की नहीं मिल रही है, तो हम ढूंढ देते हैं… लेकिन कृपया पोपटलाल की शादी करा दीजिए. इससे साबित होता है कि दर्शक हमारे शो को देखने में कितने में कितनी रूचि रखते हैं. वे हमसे बहुत ज्यादा जुड़े हुए हैं, जब पिछली बार पोपटलाल की शादी नहीं हुई थी तो उन्होंने डॉ. हाथी को ट्रोल करना और गाली देना शुरू कर दिया था. वे उनसे कह रहे थे कि यह बताने की क्या जरूरत है कि पोपटलाल की होने वाली पत्नी थैलेसीमिया से पीड़ित है. अगर उनकी शादी हो रही थी तो होने देते.

जेठालाल संग कैसे है पोपटलाल का रिश्ता

श्याम पाठक ने कहा, शुरू से ही दिलीप जोशी, मंदार, अमित और मैं, हम एक ही मेकअप रूम शेयर करते थे. यह एक परिवार बन गया है, क्योंकि हम सभी रोजाना सेट पर लगभग 12 घंटे एक साथ बिताते थे. पिछले 16 सालों से हमने इसी पैटर्न को फॉलो किया है, जहां हम सेट पर आते हैं और खूब मस्ती करते हैं. कहां ये वक्त बीत गया पता नहीं चला.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से अचानक निकाले गए थे गुरुचरण सिंह, बोले- मैं शॉक्ड होकर…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की इस आदत से जेठालाल को होती थी दिक्कत, दिलीप जोशी बोले- वह शिकायत…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नए गोली ने कुश शाह को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को कॉपी नहीं…

Previous article Train Status: रामपुर हाट गया पेसेंजर 21 मिनट लेट, सुल्तानगंज से अगले छह घंटे में गुजरेंगी 19 ट्रेंने
Next article UGC NET 2024 Re-Exam सिटी इंटिमेशन स्लिप हुआ जारी, यहां से करें चेक
Avatar Of Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel