[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में शादी करने के लिए तरस रहे ‘पोपटलाल’ रियल लाइफ में नहीं हैं कुंवारे, पत्नी की फोटो देख हो जाएंगे दीवाने

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में शादी करने के लिए तरस रहे ‘पोपटलाल’ रियल लाइफ में नहीं हैं कुंवारे, पत्नी की फोटो देख हो जाएंगे दीवाने

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में शादी करने के लिए तरस रहे ‘पोपटलाल’ रियल लाइफ में नहीं हैं कुंवारे, पत्नी की फोटो देख हो जाएंगे दीवाने
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah popatlal net worth

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर अपने ट्रैक को लेकर चर्चा में आ जाता है. सीरियल की लोकप्रियता अभी भी पहले जैसी ही बनी है. इसकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि दर्शक आगे का एपिसोड जानने के लिए बेताब रहते हैं. इन दिनों सीरियल में पोपटलाल की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है. फाइनली पोपटलाल की जिंदगी में खुशियां आने वाली है और उसकी सगाई होने वाली है. शो में शादी को तरस रहे पोपटलाल असल जिंदगी में शादीशुदा है.

रियल में कुंवारे नहीं है पोपटलाल

गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले पोपटलाल रियल लाइफ में कुंवारे नहीं हैं. उनकी शादी हो चुकी है. जी हां, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पोपटलाल का किरदार निभाने वाले श्याम पाठक की शादी 2003 में हो चुकी है और उनकी पत्नी का नाम रश्मि पाठक है. कपल के तीन बच्चे भी है, जिनके साथ उनकी तसवीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है.

Also Read- TMKOC: ये रिश्ता क्या कहलाता है से नहीं…बल्कि इस सीरियल से ‘टप्पू’ राज अनादकट कर रहे कमबैक, जानें किसके साथ लड़ाएंगे इश्क

Also Read- टप्पू संग सगाई की खबरों के बीच बबीता जी ने शेयर की ग्लैमरस फोटोज, नहीं हटेगी नजरें

श्याम पाठक और रश्मि की लव स्टोरी

श्याम पाठक और रश्मि की लव स्टोरी काफी फिल्मी है. रश्मि से पहली बार श्याम नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में मिले थे. दोनों की प्रेम कहानी वहीं शुरू हो गई और दोनों ने शादी करने का मन बना लिया. हालांकि श्याम के परिवार नहीं चाहते थे कि ये शादी हो, लेकिन श्याम ने एक्टर बनने के बाद रश्मि से शादी कर ली. वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ट्रैक की बात करें तो पोपटलाल की मधुबाला से सगाई की तारीख फिक्स हो गई है. पोपटलाल की सगाई को ग्रैंड बनाने के लिए पूरा गोकुलधाम सोसाइटी लगा हुआ है, लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट आएगा. अपनी ही सगाई से पोपटलाल गायब हो जाएगा.

Previous article BANK JOBS : इंडियन बैंक में अप्रेंटिस की भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी जारी, यहां से करें आवेदन
Next article मुहर्रम से पहले झारखंड में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, गढ़वा के इस गांव में फोर्स तैनात, कैंप कर रहे हैं डीएसपी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel