[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : किसे डेट कर रही हैं ‘भिड़े’ की बेटी सोनू? को-स्‍टार के साथ जुड़ा नाम तो दिया ये रिएक्‍शन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : किसे डेट कर रही हैं ‘भिड़े’ की बेटी सोनू? को-स्‍टार के साथ जुड़ा नाम तो दिया ये रिएक्‍शन

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : किसे डेट कर रही हैं ‘भिड़े’ की बेटी सोनू? को-स्‍टार के साथ जुड़ा नाम तो दिया ये रिएक्‍शन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) 12 सालों से लगातार लोगों को एंटरटेन करता आ रहा है. इस शो में सोनू भिड़े का किरदार पलक सिधवानी (Palak Sindhwani) निभा रही हैं. पहले यह किरदार निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) निभाती थीं. कम ही समय में सोनू की फैन फ्लोविंग जबरदस्‍त बढ़ी है. इस बीच एक फैन ने पूछा कि क्‍या पलक सिधवानी कुश शाह (Kush Shah) को डेट कर रही हैं.

गोली को डेट कर रही सोनू?

दरअसल, हाल ही में पलक ने डेटिंग से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया. पलक अक्सर समय शाह, अजहर शेख और कुश शाह के साथ हैंग आउट करती नजर आई हैं. हाल ही में फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान पलक से पूछा कि क्या वह को-स्‍टार कुश शाह को डेट कर रही हैं. वह शो में गोली का किरदार निभाते हैं. उन्‍होंने कहा कि वह सिर्फ अच्‍छे दोस्‍त हैं. इससे पहले भी कई बार दोनों के डेटिंग की खबरें उड़ चुकी है.

सोनू और टप्‍पू की नहीं बनती

टेली चक्कर से बातचीत के दौरान शो कि सोनू यानी पलक सिद्धवानी ने बताया था कि, मैं और राज असल में दोस्त नहीं हैं. हम दोनों में केवल प्रोफशनल बॉन्ड है. सेट पर करीब 80 लोग होते हैं और जरूरी नहीं कि आपकी सभी से दोस्ती हो. स्क्रीन पर जो नजर आता है वो सिर्फ प्रोफेशनल व्यवहार है. यह ऐसा ही है कि आप ऑफिस में काम करते हैं तो सभी के पक्के दोस्त नहीं कहलाने लगते. यही वजह है कि मै और राज अच्छे दोस्त नहीं हैं.’ उन्होंने आगे कहा था कि, लेकिन हम एक प्रोफेशनल बॉण्ड शेयर करते हैं और हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं होती है.

Also Read: रश्मि देसाई ने तसवीर शेयर कर दिखाया टैटू, सोशल मीडिया पर एक्‍ट्रेस की फोटो देख फैंस रह गए दंग

सोशल मीडिया पर लगाई थी लताड़

पलक सिद्धवानी ने हाल ही में इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिये यूजर्स को लताड़ लगाई थी. दरअसल सोशल मीडिया पर लोग उनकी तसवीरें क्रॉप कर मीम्‍स शेयर करते हैं, जिस वजह से पलक भड़क गई थी. उन्‍होंने लिखा था,’ सभी मीम्‍स बनाने वालों के लिए पहली और आखिरी बार चेतावनी दे रहा हूं कि आप मेरी तसवीरों का इस्‍तेमाल करना बंद कर दें, मेरी तस्वीरों को फोटोशॉप करना बंद कर दें. अगर आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो मुझे फॉलो न करें, यह आसान है, मेरे बारे में बकवास फैलाने का कोई हक नहीं है. मैं कसम खाती हूं कि इसके कठोर परिणाम होंगे.’

ऐड फिल्‍म्‍स में नजर आ चुकी हैं

सोनू का किरदार अब निधि भानुशाली की जगह पलक सिद्धवानी निभा रही है. पलक सिद्धवानी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले कुछ ऐड फिल्म्स में नजर आ चुकी हैं. पलक रोनित रॉय और टिस्का चोपड़ा की वेब सीरीज होस्टेज में भी नजर आ चुकी हैं. वो डांस क्लास भी जाती है. निधि भानुशाली ने कम समय में तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा में अपने किरदार सोनू से दिल जीत लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्‍ट्रेस को इस किरदार के लिए मंथली 20 से 30 हजार रुपये मिलते हैं.

Posted By: Budhmani Minj

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel