[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बापूजी के गायब होने से मची हलचल, रो-रोकर जेठालाल का बुरा हाल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बापूजी के गायब होने से मची हलचल, रो-रोकर जेठालाल का बुरा हाल

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बापूजी के गायब होने से मची हलचल, रो-रोकर जेठालाल का बुरा हाल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट के कारण चर्चा में आ गया है. शो के नए प्रोमो में दिखाया गया कि बापूजी यानी अमित भट्ट गायब हो गए. प्रोमो में गोकुलधाम सोसाइटी के सबसे प्यारे किरदार बापूजी के अचानक गायब होने और उनकी मौत की खबर की ओर इशारा किया गया है.

गोकुलधाम में बापूजी के गायब होने से जेठालाल परेशान

नए प्रोमो की शुरुआत गोकुलधाम सोसाइटी में अफरा-तफरी के माहौल से होती है. चंपकलाल जिन्हें सभी प्यार से बापूजी कहते हैं, अचानक लापता हो जाते हैं. जेठालाल अपने पिता को ढूंढने के लिए एक-एक घर में जाते नजर आते हैं. वह हर पड़ोसी से पूछते हैं कि क्या उन्होंने बापूजी को कहीं देखा है, लेकिन सभी का जवाब एक ही होता है- बापूजी कहीं नहीं मिले. हालात और गंभीर तब हो जाती है जब पता चलता है कि बापूजी अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गए हैं, जिससे उनसे संपर्क करने का कोई जरिया नहीं बचता.

फोन कॉल ने तोड़ दिया जेठालाल को

प्रोमो का सबसे इमोशनल और चौंकाने वाला पल तब आता है, जब जेठालाल किसी से फोन पर बात करते हैं और पूछते हैं कि क्या बापूजी उनके पास हैं. सामने से जो जवाब मिलता है, वह दिल तोड़ देने वाला होता है. फोन पर उन्हें बताया जाता है, “बापूजी चले गए… वह हम सबको छोड़कर चले गए.” यह सुनते ही जेठलाल खुद को संभाल नहीं पाते और जोर-जोर से रोने लगते हैं.

क्या सच में खत्म हो गया बापूजी का किरदार?

हालांकि प्रोमो में बापूजी की मौत का हिंट दिया गया है, लेकिन असली सच्चाई जानने के लिए दर्शकों को एपिसोड का इंतजार करना होगा. ऐसा भी हो सकता है कि मेकर्स सस्पेंस बनाने के लिए ऐसा ट्विस्ट ला रहे हैं और हो सकता है कि कहानी में आगे कोई बड़ा खुलासा हो.

यह भी पढ़ें- दयाबेन के रियल बच्चे हो गए इतने बड़े, दिशा वकानी का फैमिली वीडियो हुआ वायरल

Previous article BHAGALPUR. उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना की मांग को लेकर अड़े सदस्य
Next article तुलसी के सामने आएगा बरसों पुराना राज, क्या विलेन का बेटा एकलव्य फिर लौटेगा ?
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel