[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar TMKOC: मिलिए नये टप्पू से, जानिए टीवी के किस पॉपुलर एक्टर ने राज अनादकट को किया रिप्लेस, जानें इनसाइड डिटेल

TMKOC: मिलिए नये टप्पू से, जानिए टीवी के किस पॉपुलर एक्टर ने राज अनादकट को किया रिप्लेस, जानें इनसाइड डिटेल

0
TMKOC: मिलिए नये टप्पू से, जानिए टीवी के किस पॉपुलर एक्टर ने राज अनादकट को किया रिप्लेस, जानें इनसाइड डिटेल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में टप्पू सेना की मस्ती दर्शकों को काफी भाती है. टप्पू का रोल राज अनादकट निभाते थे, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने शो छोड़ दिया है. राज के शो से जाने के बाद उनके चाहने वाले काफी मायूस थे. हालांकि मेकर्स नया टप्पू लेकर आ गए है और इसके बारे में आपको बताते है. नये टप्पू के रोल में नीतीश भलूनी दिखेंगे.

तारक मेहता शो में नये टप्पू की एंट्री

शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सबसे पहले टप्पू का किरदार भव्य गांधी निभाते थे. साल 2017 में उन्होंने तारक शो को अलविदा कह दिया. जिसके बाद भव्य को राज अनादकट ने रिप्लेस किया. अब राज की जगह नीतीश भलूनी ने ले लिया है. ईटाइम्स के एक रिपोर्ट की मानें तो नीतीश का नाम कंफर्फ हो गया है. हालांकि इस बारे में अभी तक असित कुमार मोदी और नीतीश दोनों की ओर से कुछ कहा नहीं गया है.

कौन है नीतीश भलूनी?

नीतीश भलूनी दर्शकों का तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिल जीत पाते है या नहीं, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा. नीतिश इससे पहले शो ‘मेरी डोली मेरे अंगना’ में नजर आए थे. तारक शो में ब्रेक मिलना उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है. बता दें कि तारक शो सब टीवी का पॉपुलर शो 14 साल से बना हुआ है. शो में जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी काफी दर्शकों को भाती है.

Also Read: TMKOC: क्या इस शख्स की वजह से प्रिया आहूजा को मिला था ‘रीटा रिपोर्टर’ का किरदार? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
राज अनादकट ने शो को कहा था अलविदा

राज ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए लिखा था, सभी को नमस्कार, यह सभी सवालों और अटकलों पर विराम लगाने का समय है. नीला फिल्म प्रोडक्शंस और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के साथ मेरा जुड़ाव आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है. यह सीखने, दोस्त बनाने और मेरे करियर के कुछ बेहतरीन साल बिताने का एक शानदार सफर रहा है.” राज आनदकट ने टीम और अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया.

Previous article बिहार के डॉक्टर और नर्सों के लिए बड़ी खुशखबरी, तेजस्वी यादव ने पोस्टिंग को लेकर किया बड़ा एलान
Next article Adani के लिए एक और बुरी खबर, SEBI कर रहा FPO से जुड़े निवेशकों की जांच, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel