[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में जेठालाल-दयाबेन के साथ काम करने पर मयूर वकानी का रिएक्शन, बोले- मेरे लिए हमेशा खास रहेगा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में जेठालाल-दयाबेन के साथ काम करने पर मयूर वकानी का रिएक्शन, बोले- मेरे लिए हमेशा खास रहेगा

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में जेठालाल-दयाबेन के साथ काम करने पर मयूर वकानी का रिएक्शन, बोले- मेरे लिए हमेशा खास रहेगा
बाएं में मयूर वकानी और दाएं में दिलीप जोशी के साथ दिशा वकानी. फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय और 17 साल के लंबे समय से चलने वाला शो‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपने हर कलाकार को घर-घर में मशहूर बना दिया है. इन्हीं में से एक हैं मयूर वकानी, जिन्हें शो में सुंदर लाल यानी दयाबेन के भाई के किरदार से खास पहचान मिली. हाल ही में एक इंटरव्यू में मयूर ने दयाबेन (दिशा वकानी) और जेठालाल (दिलीप जोशी) के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

दिलीप जोशी और दयाबेन के साथ काम करने का अनुभव

मयूर वकानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक खास बातचीत में बताया कि जब उन्हें सुंदर लाल का रोल ऑफर हुआ, तो लोगों के मन में इसकी छवि एक 55 वर्षीय चालबाज इंसान की थी. लेकिन वे उस समय सिर्फ 32 साल के थे. उन्होंने कहा, “शुरू में मुझे भी संदेह था कि क्या मैं ये किरदार निभा पाऊंगा. लेकिन असित भाई ने मुझ पर भरोसा जताया और दिलीप सर व मेरी बहन (दिशा वकानी) ने हर कदम पर मार्गदर्शन दिया. चूंकि मैं पहले से रंगमंच करता रहा था, इसलिए उस अनुभव ने भी बहुत मदद की. ”

“मेरे लिए हमेशा खास रहेगा”

उन्होंने आगे कहा, “जब भी मैं शो में सुंदर लाल बनकर दयाबेन से मिलने जाता था, तो असल जिंदगी का भाई-बहन का रिश्ता पर्दे पर भी झलक उठता था. दर्शकों ने भी उस सच्चे रिश्ते को महसूस किया और खूब प्यार दिया. दिलीप सर, बहन और मेरे साथ कई सीन्स रहे और ये सफर मेरे लिए हमेशा खास रहेगा.”

दिशा वकानी की एक्टिंग पर मयूर ने क्या कहा?

मयूर ने अपनी बहन दिशा वकानी की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उनका ध्यान और समर्पण अद्भुत है. वह बोले, “जब वह मंच या कैमरे के सामने आती हैं तो ऐसा लगता है जैसे कोई दिव्य ऊर्जा उनमें उतर आती है. वह हर किरदार में पूरी तरह डूब जाती हैं. यह गुण मुझे हमेशा प्रेरित करता है.”

अंत में मयूर ने दर्शकों और शो की पूरी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हर कलाकार को ऐसा परिवार नहीं मिलता. उनके लिए ये अनुभव बेहद यादगार और आशीर्वाद जैसा रहा है.

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी पर भाई सुंदरलाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में एक मां की भूमिका निभा रही हैं

Previous article अधिवक्ता अखिलेश कुमार वर्मा दूसरी बार बने विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
Next article प्रमंडलीय पुस्तकालय का विधान पार्षद के विकास मद से हुआ जीर्णोद्धार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel