[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment TMKOC: अब ‘दयाबेन’ बनेंगी टीवी की ये एक्ट्रेस? मेकर्स ने किया अप्रोच, जानें कौन है वो शख्स

TMKOC: अब ‘दयाबेन’ बनेंगी टीवी की ये एक्ट्रेस? मेकर्स ने किया अप्रोच, जानें कौन है वो शख्स

0
TMKOC: अब ‘दयाबेन’ बनेंगी टीवी की ये एक्ट्रेस? मेकर्स ने किया अप्रोच, जानें कौन है वो शख्स

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में दयाबेन यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) की वापसी कब होगी. इस सवाल के जवाब का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे है. हालांकि बीच में खबरें आई थी कि मेकर्स दयाबेन के लिए ऑडिशन ले रहे है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा (Aishwarya Sakhuja) को दयाबेन के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है.

दयाबेन बनेंगी ऐश्वर्या सखूजा?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी को इस शो ने एक पहचान दी है. आज भी दर्शक उन्हें शो में देखने के लिए बेताब है. पिछले दिनों मेकर्स ने ये साफ कर दिया था कि वो नयी दिशा के लिए ऑडिशन ले रहे है. ऐसे में टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा को दया की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है. हालांकि उन्हें फाइनल किया गया है या नहीं, इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है.

https://www.instagram.com/p/CenX3mCtoqf/
ऐश्वर्या ने कही ये बात

जूम टीवी डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि ऐश्वर्या उन एक्ट्रेसेस में से एक थीं, जो इस भूमिका के लिए चुने जाने वाले लिस्ट में शामिल थी. सूत्र के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपने लुक टेस्ट में काफी तारीफ बटोरी. उन्होंने बेहतरीन परफार्मेंस दिया. हालांकि इस बारे में ऐश्वर्या से संपर्क करने की कोशिश की गई है, लेकिन उनकी तरफ से कुछ कहा नहीं गया.

Also Read: TMKOC: नेहा मेहता के आरोपों पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- झूठे आरोप लगाने के बजाय हमारे…
ऐश्वर्या सखूजा इस शो में आई थी नजर

गौरतलब है कि ऐश्वर्या सखूजा साराभाई वर्सेज साराभाई के ओटीटी वर्जन में नजर आई थी. इसके अलावा वो ये है चाहते शो में काम कर चुकी है. वहीं, कुछ समय पहले खबरें आई थी कि राखी विजान को दयाबेन के किरदार के लिए फाइनल किया गया है. इस खबर के वायरल होते ही राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि ये खबर में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने लिखा था, हैलो सभी को. यह खबर एक अफवाह है और इससे मैं खुद हैरान हूं. मुझे निर्माताओं या चैनल द्वारा संपर्क नहीं किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel