[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के जेठालाल यानी दिलीप जोशी का गरबा डांस वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले- हमेशा पसंदीदा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के जेठालाल यानी दिलीप जोशी का गरबा डांस वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले- हमेशा पसंदीदा

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के जेठालाल यानी दिलीप जोशी का गरबा डांस वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले- हमेशा पसंदीदा
दिलीप जोशी का गरबा डांस वीडियो वायरल, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय से चल रहे सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप जोशी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कॉमिक टाइमिंग नहीं, बल्कि उनका गरबा डांस वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

हाल ही में मुंबई में एक उत्सव समारोह के दौरान दिलीप जोशी गरबा की धुनों पर जमकर थिरकते नजर आए. 57 वर्षीय अभिनेता ने प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहन रखी थी और जैसे ही उन्होंने डांस फ्लोर पर कदम रखा, सबकी नजरें उन पर टिक गईं. उनके एनर्जेटिक मूव्स और दिल खोलकर किए गए डांस ने वहां मौजूद भीड़ और उनके फैंस दोनों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोग उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे.

फैंस ने वीडियो पर ढेरों रिएक्शन दिए. किसी ने उन्हें “कॉमेडी के सच्चे दिग्गज” कहा तो किसी ने लिखा, “हमेशा पसंदीदा.” कमेंट बॉक्स में आग और दिल वाले इमोजी की बाढ़ सी आ गई है.

बता दें कि दिलीप जोशी लंबे समय से जेठालाल के रूप में हर घर का हिस्सा बन चुके हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग और पारिवारिक अंदाज ने उन्हें टेलीविजन के सबसे चहेते अभिनेताओं में शामिल कर दिया है.

यह भी पढ़े: Rise and Fall: पवन सिंह ने आखिरकार अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी जनता मेरे लिए भगवान है

Previous article Watch Video: क्या BSP में शामिल होंगे आजम खान? जेल से बाहर आते ही सियासी हलचल तेज, अखिलेश का आया बड़ा बयान
Next article Maa Durga Katha: कैसे हुआ था मां दुर्गा का प्राकट्य? यहां पढ़िए पूरी कहानी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel