[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी पर असित मोदी ने फाइनली दिया हिंट, बोले- वे वापस आएं…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी पर असित मोदी ने फाइनली दिया हिंट, बोले- वे वापस आएं…

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी पर असित मोदी ने फाइनली दिया हिंट, बोले- वे वापस आएं…
असित कुमार मोदी और दयाबेन फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर और आइकॉनिक शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज भी दर्शकों का चहेता बना हुआ है. पिछले 17 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा यह शो, छोटे-बड़े सभी उम्र के लोगों से जुड़ा हुआ है. खासकर दयाबेन के बिना दर्शक इस शो को अधूरा मानते हैं. सोशल मीडिया पर भी लंबे समय से फैंस दयाबेन की वापसी की मांग करते आ रहे हैं. ऐसे में अब उनका इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है क्योंकि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इसे लेकर बड़ा हिंट दिया है. आइए बताते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.

क्या दिशा वकानी लौटेंगी?

शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने हाल ही में हिंट देते हुए बताया कि दयाबेन की वापसी पर गंभीरता से काम चल रहा है. उन्होंने कहा, “हम जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन को लेकर आएंगे.” जब उनसे आगे सवाल किया गया कि पुरानी वाली ही दयाबेन होंगी?

तो इसपर असित मोदी ने कहा, ‘वैसे तो ऐसा होना मुश्किल है लेकिन मैं यही कामना करता हूं कि वे वापस आएं. चाहें जो भी हो, हम दयाबेन को शो में वापिस लाने की कोशिश करेंगे और हम इसपर काम भी कर रहे हैं.’ बता दें कि शो में दयाबेन का किरदार दिशा वकानी ने निभाया था, जो अपनी प्रेगनेंसी के बाद इस शो से दूर हो गई थीं.

सालों से शो से दूर

दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी बीते कई सालों से शो से दूर हैं. अब देखना यह होगा कि क्या वाकई दिशा वकानी इस आइकॉनिक रोल में वापसी करती हैं या कोई नया चेहरा इस किरदार को निभाएगा. एक बात तो तय है कि फैंस दयाबेन को किसी भी रूप में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Housefull 5 vs Thug Life: अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ ने की ताबड़तोड़ कमाई, तो कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ का हुआ बंटाधार

Previous article Patna Metro: पटना मेट्रो परियोजना में बड़ा अपडेट, अंडरग्राउंड स्टेशनों के निर्माण का टेंडर फाइनल, जानें क्या होगा नया रूट
Next article Petrol- Diesel Price: इजराइल ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल डीजल के रेट में कितना बदलाव, देखें ताजा रेट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel