[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने टप्पू ने दयाबेन की वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- वो दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने टप्पू ने दयाबेन की वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- वो दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने टप्पू ने दयाबेन की वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, कहा- वो दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं
तारक मेहता का उल्टा चश्मा, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के मन में एक सवाल हमेशा घूमता रहता है कि आखिर दयाबेन कब लौटेंगी? शो से करीब आठ साल पहले गायब हुईं दिशा वकानी आज भी उतनी ही पॉपुलर हैं, जितनी अपने समय में थीं. उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनका “हे मां, माताजी!” कहने का तरीका, दर्शकों के दिलों में आज भी ताजा है.

17 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा यह शो हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट में ऊंची जगह बना लेता है. लेकिन दया भाभी का किरदार हमेशा विशेष चर्चा में रहता है. इस बीच शो में टप्पू का किरदार निभा चुके भव्य गांधी ने दिशा वकानी की वापसी पर चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

क्या दिशा वकानी दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं?

भव्य गांधी ने हिंदी रश से एक खास बातचीत में बताया कि वे दिशा से आज भी संपर्क में रहते हैं. वह न सिर्फ उनसे बात करते हैं बल्कि उनकी मां भी दिशा से बातचीत करती हैं. हालांकि, बातचीत में कभी शो या शूटिंग की बातें नहीं होतीं, बल्कि जिंदगी और परिवार की छोटी-छोटी बातें ही होती हैं.

भव्य के अनुसार, दिशा वकानी ने शो छोड़ा नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी के लिए एक ब्रेक लिया. उन्होंने कहा, “ये सिर्फ शो का मामला नहीं है. दिशा दी ने अपनी फैमिली को समय देने के लिए ब्रेक लिया. ऐसा नहीं कि वो दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. उन्होंने सच में एक्टिंग से थोड़ा समय दूर रहने का फैसला किया है.”

दिशा वकानी की वापसी पर टप्पू ने क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा कि जब दिशा लौटना चाहेंगी, तभी वह शो में वापसी करेंगी. यह पूरी तरह उनकी पर्सनल चॉइस है.

दूसरी ओर, भव्य ने टप्पू के अपने किरदार पर भी बात की. उन्होंने कहा कि वह आज भी टप्पू के नाम से पहचाने जाने पर खुश हैं और अगर मौका मिले तो वह एक बार फिर टप्पू बनना पसंद करेंगे.

यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने ‘टप्पू’ भव्य गांधी ने मुनमुन दत्ता संग सगाई पर फिर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सब कुछ बहुत अचानक हुआ था

Previous article Bhairav Ashtami 2025: भैरव अष्टमी के दिन जरूर करें व्रत, कालभैरव की कृपा से दूर होते हैं सारे संकट
Next article अब पॉकेट में आधार रखने की झंझट खत्म, UIDAI का नया ऐप करेगा हर काम आसान, जानिए इस्तेमाल करने का प्रॉसेस
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel