[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ये क्या दया भाभी हैं? सालों बाद कैमरे के सामने आईं दिशा वकानी, पहचानना हुआ मुश्किल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ये क्या दया भाभी हैं? सालों बाद कैमरे के सामने आईं दिशा वकानी, पहचानना हुआ मुश्किल

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ये क्या दया भाभी हैं? सालों बाद कैमरे के सामने आईं दिशा वकानी, पहचानना हुआ मुश्किल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा दिशा वकानी फोटो - इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 साल के लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है. शो के हर किरदार ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा याद किया जाने वाला किरदार आज भी दया भाभी का है. भले ही यह किरदार सालों पहले शो से गायब हो गया हो, लेकिन फैंस आज भी इसकी वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

दया भाभी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी ने इस रोल को बखूबी निभाया था. उनकी मासूमियत, कॉमिक टाइमिंग और अनोखा अंदाज दर्शकों को इतना पसंद आया कि शो से उनका जाना आज भी लोगों को खलता है. पिछले करीब 6 सालों से दिशा वकानी टीवी स्क्रीन से दूर हैं और इस दौरान वह एक बार भी शो में नजर नहीं आईं. हाल ही में दिशा वकानी को एक फैन ने स्पॉट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह काफी सिंपल-सोबर लुक में नजर आ रही हैं, जो फैंस को हैरान कर रहा है.

यहां देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में कैसा है दया भाभी का लुक?

दिशा वकानी वायरल हो रहे वीडियो में दिशा एक छोटी बच्ची के साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आ रही हैं. उन्होंने गुलाबी रंग का फ्लोरल सूट पहना हुआ है, आंखों पर चश्मा लगाए और बेहद सादगी भरे लुक में दिखाई दे रही हैं. बालों में तेल लगाए, बिना किसी बनाव-श्रृंगार के दिशा का सिंपल अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. वीडियो में वह बच्ची से प्यार से बातें करती हैं और फोटो क्लिक कराने के बाद नम्रता से प्रणाम भी करती हैं.

फैंस हुए इमोशनल

इस वीडियो के सामने आते ही फैंस भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन देने लगे. एक यूजर ने लिखा, “क्या ये दया भाभी हैं.” वहीं दूसरे ने लिखा, “यह इतनी बदली बदली क्यों लग रही हैं.” कई फैंस ने उनसे शो में वापसी की गुजारिश भी की और पूछा कि वह दोबारा कब लौटेंगी.

यह भी पढ़ें- Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri First Review: सामने आया कार्तिक-अनन्या की फिल्म का पहला रिव्यू, टिकट बुक करने से पहले जानें देखने लायक है या नहीं?

Previous article पशुपालन विभाग ने लगाया शिविर, पशुपालकों को मिली चिकित्सा व परामर्श
Next article परंपराएं वहीं अच्छी जो समाज को आगे बढ़ाए : डीएम
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel