[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल बाद शो के बंद होने की खबरों पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों से अभी भी बहुत प्यार मिल रहा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल बाद शो के बंद होने की खबरों पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों से अभी भी बहुत प्यार मिल रहा

0
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल बाद शो के बंद होने की खबरों पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों से अभी भी बहुत प्यार मिल रहा
असित मोदी, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2000 में सबसे पहले टीवी पर आया था. तब से लेकर अभी तक शो चल रहा है. इतने लंबे समये से असित मोदी का ये शो दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. इसके किरदार जेठालाल, बबीता जी, दयाबेन, भिड़े लोगों को याद हो गए है. शो का हिस्सा अब कई स्टार्स नहीं है, लेकिन फिर भी इसकी लोकप्रियता नहीं घटी है. शो को इतने साल हो चुके हैं ऐसे में सवाल आता है कि मेकर्स इसे और कितने साल चलाने का प्लान कर रहे हैं. इसपर असित मोदी ने रिएक्ट किया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ऑफ एयर होने पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी

शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक बातचीत में इसपर बताया, शो अभी चल रहा है और ये तब तक चलेगा जब तक हम इसे चला पाए. मैं देखता हूं कि लोग इसे अभी भी बहुत पसंद करते हैं, और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ही एकमात्र ऐसा शो है जो हंसी और खुशी देता है. मुझे खुशी है कि लोग इसे बहुत दिलचस्पी से देखते हैं. यह सिर्फ एक शो नहीं बल्कि एक ब्रांड है, जिसे दर्शकों से अभी भी बहुत प्यार मिल रहा है. मैंने इसे बहुत मेहनत से बनाया है और मेरी टीम भी बहुत मेहनत करती है.

दयाबेन से मिले थे असित मोदी

इस साल रक्षा बंधन पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी से असित मोदी मिले थे और उन्होंने उनसे राखी बंधवाया था. इसका एक वीडियो असित ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वीडियो में दिशा पहले असित को राखी बांधती है और फिर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लेती दिखती है. इस वीडियो में दिशा को उसके परिवार और बेटी के साथ भी देखा गया था. वीडियो पर खूब सारा व्यूज आए थे.

यह भी पढ़ेंTaarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल को लेकर अनिरुद्धाचार्य का सवाल वायरल, दयाबेन को लेकर कहा- बहुत उपकार है उनका

Previous article Kajal Raghwani New Bhojpuri Film: काजल राघवानी की नई भोजपुरी फिल्म ‘मैं कौन हूं’ की रिलीज डेट आउट, दिखेगा आध्यात्म और एक्शन का जबरदस्त मेल
Next article Patna Dairy Project Inspection: दोगुनी होगी सुधा दूध की सप्लाई? CM नीतीश ने दिए पटना डेयरी की क्षमता बढ़ाने के निर्देश
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel