[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment TMKOC: शो में कुछ दिनों तक नहीं दिखेंगे ‘चंपक चाचा’, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

TMKOC: शो में कुछ दिनों तक नहीं दिखेंगे ‘चंपक चाचा’, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

0
TMKOC: शो में कुछ दिनों तक नहीं दिखेंगे ‘चंपक चाचा’, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी का कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) इतने सालों बाद भी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय है. शो को लेकर नया अपडेट आया है, जो बापूजी यानी अमित भट्ट से जुड़ा है. एक्टर को शूटिंग के दौरान सेट पर चोट लग गई. जिसके बाद एक्टर को डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है.

चंपक चाचा को लगी चोट

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के पिता चंपक चाचा का रोल अमित भट्ट निभाते है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, करीबी सूत्रों ने बताया कि सेट पर एक सीन करते समय उन्हें दौड़ना था, जिसमें उनका बैंलेस बिगड़ गया. जिसके बाद अचानक वो गिर पड़े. इसमें एक्टर को चोट लग गई. डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह दी है.

मेकर्स ने कही ये बात

अमित भट्ट चोट लगने की वजह से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शूटिंग नहीं कर रहे है. मेकर्स भी उनका साथ दे रहे है औऱ चाहते है पूरी तरह से वो ठीक होने के बाद ही सेट पर आए. बता दें कि शो 14 साल से टीवी पर चल रहा है. इस शो के फैन हर उम्र के लोग है. इसमें जेठालाल, बबीता जी और दयाबेन काफी पॉपुलर है. हालांकि दयाबेन काफी समय से शो से गायब है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के Amit Bhatt ने ‘बापूजी’ के रोल के लिया था इतना बड़ा रिस्क,जानिए पूरी बात

कौन बनेगी दयाबेन?

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थी कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के रोल के लिए टीवी एक्ट्रेस काजल पिसल ने ऑडिशन दिया था. हालांकि इसके लिए उनका सेलेक्शन नहीं हुआ. उन्होंने बताया था, उन्हें मेकर्स से कोई कॉल नहीं आया. काजल बोली, जब मुझे उनका कोई फोन नहीं आया, तो मुझे लगा कि बात नहीं बनी. एक्ट्रेस ने ये बात भी क्लियर कर दी कि, अगर कुछ कुछ प्रोडक्शन हाउस और कास्टिंग डायरेक्टर ये सोच रहे है कि वो दयाबेन का रोल निभा रही है, तो ऐसा नहीं है. वो नये शोज के लिए उपलब्ध है.

Previous article CM हेमंत से ED की पूछताछ पर बोले इरफान अंसारी- हम डरने वाले नहीं, आगे की रणनीति के बारे में भी बताया
Next article Jharkhand News: झारखंड में सियासी सरगर्मी के बीच कैसा है सीएम हाउस के बाहर का नजारा
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel