[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment TMKOC के जेठालाल का जब बबिता जी पर फूटा गुस्सा, बोले- फालतू का एटीट्यूड…

TMKOC के जेठालाल का जब बबिता जी पर फूटा गुस्सा, बोले- फालतू का एटीट्यूड…

0
TMKOC के जेठालाल का जब बबिता जी पर फूटा गुस्सा, बोले- फालतू का एटीट्यूड…
Jethalal and Babita airport video viral

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ भले ही हंसी-मजाक के लिए जाना जाता हो, लेकिन इसके पीछे के किस्से भी कम दिलचस्प नहीं हैं. कभी प्रोड्यूसर असित मोदी और स्टार्स के बीच विवाद, तो कभी दयाबेन के आगमन को लेकर न्यूज.

शो में दिलीप जोशी (जेठालाल) और मुनमुन दत्ता (बबीता जी) की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तो सबने देखी ही है कि किस तरह जेठालाल, बबिता जी की हर अदा पर ‘हाय मैं मर जावां कहने से नहीं चूकते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा भी आया था जब इन दोनों के बीच सेट पर तीखी बहस हो गई थी. और यह झगड़ा बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता के व्यव्हार को लेकर था. आइए बताते हैं पूरा मामला क्या था.

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, साल 2017 में एक शूटिंग के दौरान दिलीप जोशी के कुछ दोस्त सेट पर आए थे. उन्होंने मुनमुन दत्ता से मिलने और उनके साथ फोटो क्लिक कराने की इच्छा जाहिर की. दिलीप जोशी ने भी मुनमुन से बेहद विनम्रता से अनुरोध किया, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनमुन दत्ता ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया और फोटो खिंचवाने से इनकार कर दिया था.

इसके बाद मुनमुन के इस रवैये से नाराज दिलीप जोशी ने सेट पर ही एक्ट्रेस को फटकार लगाई और कहा कि उनका ये बर्ताव उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही उन्होंने यह सलाह दी कि वह फालतू का एटीट्यूड दिखाने से बचें.

ऑनस्क्रीन से हटकर ऑफस्क्रीन तनाव

हालांकि, ये लड़ाई ज्यादा समय तक नहीं चली, लेकिन इससे यह बात साफ होती है कि सबसे हिट कॉमेडी शो के पीछे भी निजी मतभेद और इगो क्लैश जैसे पहलू मौजूद हैं.

जेठालाल और बबीता जी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कितनी भी प्यारी हो, पर असल जिंदगी में रिश्ते उतने सरल नहीं हैं.

यह भी पढ़े: Indian Idol विनर Pawandeep और अरुणिता की अस्पताल से कोजी तस्वीर वायरल, गले लगाते दिखे सिंगर्स

Previous article भारतीय रेडक्रांस सोसायटी ने अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री कीट का वितरण किया
Next article बिहार परिवहन विभाग का निर्देश, पुराने वाहनों की बैकलॉग एंट्री पर नया एसओपी जारी, नहीं कर पाएंगे गड़बड़ी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel