[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Karuppu की सफलता पर पत्नी ज्योतिका ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सूर्या हमेशा अच्छी कहानियां चुनते हैं

Karuppu की सफलता पर पत्नी ज्योतिका ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सूर्या हमेशा अच्छी कहानियां चुनते हैं

0
Karuppu की सफलता पर पत्नी ज्योतिका ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सूर्या हमेशा अच्छी कहानियां चुनते हैं

Karuppu: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और इसकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. इसी बीच सूर्या की पत्नी और एक्ट्रेस ज्योतिका ने फिल्म की सफलता पर रिएक्ट किया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

ज्योतिका ने क्या कहा?

ज्योतिका ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पूरा परिवार फिल्म को मिल रहे प्यार और सपोर्ट से बेहद खुश है. उन्होंने बताया कि सूर्या हमेशा ऐसी फिल्मों में काम करना पसंद करते हैं जिनकी कहानी अच्छी हो. हालांकि, इसके साथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना भी जरूरी होता है, क्योंकि कोई भी नुकसान के लिए फिल्म नहीं बनाता.

ज्योतिका ने फिल्म के क्लाइमेक्स की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि आखिरी हिस्से में सूर्या की एक्टिंग बहुत दमदार है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • पहला दिन (शुक्रवार): 15.50 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन (शनिवार): 24.15 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन (रविवार): 28.35 करोड़ रुपये (यह फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई वाला दिन रहा)
  • चौथा दिन (सोमवार): 14.30 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन (मंगलवार): 12.75 करोड़ रुपये
  • छठा दिन (बुधवार): 8.94 करोड़ रुपये

इन सभी दिनों की कमाई को मिलाकर फिल्म ने एक हफ्ते से भी कम समय में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 131.82 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

Image 300
Karuppu की सफलता पर पत्नी ज्योतिका ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सूर्या हमेशा अच्छी कहानियां चुनते हैं 3

सूर्या की पिछली फिल्मों को भी छोड़ा पीछे

इस शानदार कमाई के साथ फिल्म ने ‘रेट्रो’ (60.58 करोड़ रुपये) और ‘कंगूवा’ (70.37 करोड़ रुपये) जैसी सूर्या की पिछली फिल्मों के इंडियन लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

रिलीज से पहले हुआ था बड़ा विवाद

फिल्म थिएटर्स में रिलीज होते-होते बची थी. ‘करुप्पु’ पहले 14 मई, गुरुवार को रिलीज होने वाली थी, लेकिन आखिरी समय पर सुबह के सभी शो कैंसिल कर दिए गए. इससे फैंस काफी परेशान हो गए थे.

दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया था. ऐसे में लोगों को डर था कि फिल्म रिलीज होगी भी या नहीं. हालांकि, उसी शाम फिल्म के डायरेक्टर आरजे बालाजी ने जानकारी दी कि मामला सुलझ गया है और फिल्म अगले दिन यानी शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी.

ज्योतिका का वर्कफ्रंट

सूर्या की सफलता के बीच ज्योतिका खुद भी अपने काम में बिजी हैं. वह इस समय ‘सिस्टम’ नाम की एक सीरीज में नजर आ रही हैं, जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी हैं. इस कहानी में दो अलग-अलग महिलाओं की जिंदगी दिखाई गई है. एक महिला (नेहा राजवंश) बड़ी वकील है और बहुत रौब से रहती है, जबकि दूसरी महिला (सारिका रावत) कोर्ट में टाइपिंग का काम करती है और सीधी-सादी है. जब इन दोनों की जिंदगी कोर्ट में एक-दूसरे से टकराती है, तो कहानी में बहुत बड़ा और दिलचस्प मोड़ आता है.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 के स्पॉइलर लीक से परेशान हुईं मीना, फैंस से बोलीं- दूसरों का एक्सपीरियंस खराब न करें

Previous article लगातार हुए फेल, शादी भी टाल दी, आखिरी प्रयास में हासिल किया UPSC AIR 287
Next article Used Car Market में AI की एंट्री, Spinny के बॉट ने किया ऐसा नेगोशिएशन, यूजर भी रह गया दंग
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel