[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment करोड़ों की नेट वर्थ के बावजूद फटे जूतों में दिखे सनी देओल, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, VIDEO

करोड़ों की नेट वर्थ के बावजूद फटे जूतों में दिखे सनी देओल, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, VIDEO

0
करोड़ों की नेट वर्थ के बावजूद फटे जूतों में दिखे सनी देओल, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, VIDEO
सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

Sunny Deol Shoes Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो 29 जून को मुंबई में फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट का है. इसमें सनी देओल के साथ पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. इवेंट के दौरान एक ऐसा पल कैमरे में कैद हुआ जिसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में सनी फटे हुए जूते पहने दिखे. जूते के सोल वाला हिस्सा टूटा हुआ नजर आया. आइए आपको बताते हैं कि यूजर्स इस पर क्या कह रहे हैं.

सनी देओल का वीडियो

Sunny Deol Shoes Video: ट्रेलर लॉन्च में फटे जूतों की चर्चा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिले. संचित नाम के यूजर ने लिखा, ‘ये उसके पसंदीदा जूते हैं, वह इन्हें बिना किसी हिचकिचाहट के पहनना पसंद करता है, बस यही बात है.’ एक यूजर ने लिखा, जूता है, ‘कितना मंहगा हो घिसेगा ही, इसमें क्या है?’ विमल नाम के यूजर ने लिखा, ‘फटा हुआ नहीं है इसपर कुछ लगा हुआ है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘हो सकता है कि उन्होंने अपने पापा के जूते पहने हों. वह अभी भी दुख में है.’

Image 1739
करोड़ों की नेट वर्थ के बावजूद फटे जूतों में दिखे सनी देओल, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, video 6
Image 1740
करोड़ों की नेट वर्थ के बावजूद फटे जूतों में दिखे सनी देओल, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, video 7
Image 1742
करोड़ों की नेट वर्थ के बावजूद फटे जूतों में दिखे सनी देओल, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, video 8
Image 1743
करोड़ों की नेट वर्थ के बावजूद फटे जूतों में दिखे सनी देओल, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट, video 9

Sunny Deol Net Worth: सनी देओल की नेट वर्थ

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि सनी देओल की नेट वर्थ करीब 130 से 200 करोड़ रुपये के बीच है. बताया जाता है कि वह हर फिल्म के लिए लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Ikka Trailer Launch: इक्का ट्रेलर लॉन्च इवेंट

29 जून को मुंबई में फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था. इसमें सनी देओल के अलावा अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम शामिल हुए. फिल्म में सनी वकील के किरदार के रोल में दिखे हैं. सनी आखिरी बार 1993 की फिल्म ‘दामिनी’ में एक वकील की भूमिका में नजर आए थे. अब करीब 33 साल बाद वह फिर से एक दमदार वकील के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘इक्का’ में उनका रोल एक स्ट्रॉन्ग कोर्टरूम कैरेक्टर का है. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है और यह 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की बीमारी के दौरान पैपराजी पर क्यों भड़के थे सनी देओल? अब बॉबी देओल ने बताई पूरी वजह

Previous article पापा ने कहा था, इतने बड़े सपने मत देखो, बिहार के छोटे से गांव की बेटी ने महज 21 साल की उम्र में अधिकारी बन दिखाया, पढ़िए पूरी कहानी
Next article हुमायूं कबीर पर बंगाल पुलिस का एक्शन, शुभेंदु की चेतावनी के बाद दो आयोजक गिरफ्तार
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel