[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment आलीशान घर छोड़ नदी किनारे जमीन पर सो गए कॉमेडियन Sunil Grover, वीडियो देख लोग बोले- ‘क्या बंदा है यार’

आलीशान घर छोड़ नदी किनारे जमीन पर सो गए कॉमेडियन Sunil Grover, वीडियो देख लोग बोले- ‘क्या बंदा है यार’

0
आलीशान घर छोड़ नदी किनारे जमीन पर सो गए कॉमेडियन Sunil Grover, वीडियो देख लोग बोले- ‘क्या बंदा है यार’
सुनील ग्रोवर, फोटो- इंस्टाग्राम

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह किसी बड़े होटल या आलीशान घर में नहीं, बल्कि रात के समय एक नदी के किनारे जमीन पर फटी हुई चटाई बिछाकर शांति से सो रहे हैं. उनके आस-पास कई और भक्त भी खुले आसमान के नीचे सोए हुए दिख रहे हैं. सुनील ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “तारे जमीन पर” और बैकग्राउंड में भगवान शिव का भजन ‘जय कारा महाकाल’ लगाया है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह जगह कौन सी है.

यहां देखें वीडियो-

वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

Image 812
आलीशान घर छोड़ नदी किनारे जमीन पर सो गए कॉमेडियन sunil grover, वीडियो देख लोग बोले- 'क्या बंदा है यार' 4
Image 813
आलीशान घर छोड़ नदी किनारे जमीन पर सो गए कॉमेडियन sunil grover, वीडियो देख लोग बोले- 'क्या बंदा है यार' 5

सुनील ग्रोवर को पसंद है सादगी भरा जीवन

सुनील ग्रोवर इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन उन्हें आम लोगों की तरह सादगी से रहना बहुत पसंद है. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा कुछ किया है. इससे पहले भी उनके कई ऐसे वीडियो आ चुके हैं जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए थे.

यह भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Preview: बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट ओपनिंग को तैयार ‘कॉकटेल 2’, थिएटर जाने से पहले पढ़ें रनटाइम और प्लॉट

जब सड़क किनारे कपड़े धोने लगे थे सुनील

कुछ महीने पहले सुनील ग्रोवर का एक और वीडियो आया था. उसमें वो सड़क किनारे लगे सरकारी हैंडपंप पर खुद अपने कपड़े धो रहे थे. कपड़े धोने के बाद उन्होंने हैंडपंप चलाकर अपना मुंह भी धोया. इस वीडियो के पीछे उन्होंने एक पुराना गाना लगाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया.

चूल्हे पर बनाई गोल-गोल रोटियां

एक और वीडियो में सुनील ग्रोवर जमीन पर बैठकर मिट्टी के पारंपरिक चूल्हे पर रोटियां बनाते दिखे थे. उन्होंने खुद आटा गूंथा, गोल-गोल रोटियां बेलीं और उन्हें आग पर सेंका. रोटियां बनाते हुए उन्होंने अपने फैंस से बड़े प्यार से कहा था, “दोस्तों, रोटी खा लो…”

आजकल क्या कर रहे हैं सुनील ग्रोवर?

सुनील ग्रोवर को आखिरी बार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा गया था, जहां उन्होंने लोगों को खूब हंसाया. सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन, आमिर खान और सलमान खान की मिमिक्री करने के उनके वीडियो हमेशा वायरल रहते हैं और लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं.

यह भी पढ़ें: Eetha First Look: ‘स्त्री 2’ के बाद विठाबाई बनीं श्रद्धा कपूर, नई फिल्म ‘ईथा’ के टीजर में प्रेग्नेंसी डांस सीन देख लोग बोले- अगली ब्लॉकबस्टर

Previous article बच्चे हो जाएंगे खुश और पति भी करेंगे जमकर तारीफ, इस मानसून घर पर बनाएं ये 5 तरह के क्रिस्पी पकौड़े
Next article कैमूर में मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान, बोले- सरस्वती माता के मंत्रालय में लक्ष्मी माता की आराधना नहीं चलेगी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel