[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Sunil Grover Birthday: जब सुनील ग्रोवर सड़क पर बेचने लगे थे मूंगफली, खूब वायरल हुआ था वीडियो

Sunil Grover Birthday: जब सुनील ग्रोवर सड़क पर बेचने लगे थे मूंगफली, खूब वायरल हुआ था वीडियो

0
Sunil Grover Birthday: जब सुनील ग्रोवर सड़क पर बेचने लगे थे मूंगफली, खूब वायरल हुआ था वीडियो

Sunil Grover इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें देखते और सुनते ही दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है. उन्होंने अपने हुनर के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है. चाहे कॉमेडी हो या कोई सीरियस रोल दोनों में ही वह बखूबी फिट बैठते हैं. हाल ही में वह ब्लैकआउट फिल्म में मौनी रॉय और विक्रांत मेसी के साथ नजर आए थे. आज उनका 47वां जन्मदिन है. ऐसे में आज हम आपको उनका एक ऐसा मजेदार किस्सा बताएंगे, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे.

कपिल शर्मा शो से मिला फेम

सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त, 1977 को हरियाणा के सिरसा में हुआ था. उन्होंने अपना मास्टर्स पंजाब यूनिवर्सिटी से पूरा किया है. बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का बहुत शौक था, इसलिए वह अपने कॉलेज के दिनों में कॉमिक रोल करते थे. उस बीच वह साल 1995 में दूरदर्शन के कॉमेडी शो फुल टेंशन में भी काम कर चुके हैं और साल 1998 में उन्होंने फिल्म प्यार तो होना ही था से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. इस फिल्म में उन्होंने एक छोटे से नाई का किरदार निभाया था. सुनील ग्रोवर ने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया जैसे गब्बर इस बैक, गजनी, भारत, तांडव और ब्लैकआउट. लेकिन इन्होंने सबसे ज्यादा नाम कपिल शर्मा शो में मशहूर गुलाटी और गुत्थी का किरदार निभाकर कमाया है.

Also Read Sunil Grover संग 6 साल पुरानी लड़ाई को भूल बैठे कपिल शर्मा, फोटो शेयर कर लिखा ऐसा कैप्शन, फैंस कमेंट करने पर हो गए मजबूर

Also Read Sunil Grover: कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम करने पर सुनील ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले डिस्टर्ब था और अब…

मूंगफली बेचते हुए नजर आए

सुनील ग्रोवर के इस चुलबुले और मजाकिया अंदाज की वजह से वह सबसे अलग और दर्शकों के पसंदीदा हैं. उनके एक मशहूर किस्से की बात करें तो बता दें कि एक बार एक्टर सड़क पर मूंगफलियां बेचते नजर आए थे. दरअसल, एक बार उनका सोशल मीडिया पर मूंगफली बेचते हुए एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में सुनील ग्रोवर एक मूंगफली के दुकान के पास जींस के साथ व्हाइट टीशर्ट और जैकेट पहने है और आंखों पर चश्मा लगाए जमीन में बैठते हुए हैं. वह वीडियो में मूंगफली भूनने नजर आ रहे हैं. खास बता यह है कि उन्होंने अपने इस अलग अंदाज से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले वीडियो को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था और नीचे कैप्शन लिखा था कि “खाओ खाओ खाओ.” सुनील ग्रोवर के इस एंटरटेनिंग वीडियो को उनके फैंस ने बहुत पसंद किया था.

सुनील ग्रोवर को प्रभात खबर की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Entertainment Trending Videos

Previous article Bihar Weather: बिहार में सप्ताह भर होगी जाेरदार बारिश, इन जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी…
Next article Box Office Collection: ‘औरों में कहां दम था’ ने ओपनिंग डे पर ‘उलझ’ का निकाला दम, जानें किसने मारी बाजी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel